News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: मां नारायणी सामाजिक कुम्भ की हुई तैयारी बैठक

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 7, 2021  |  5:21 PM

1,078 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: मां नारायणी सामाजिक कुम्भ की हुई तैयारी बैठक

खड्डा/ कुशीनगर। मां नारायणी सामाजिक कुम्भ आयोजन समिति की बैठक रविवार को सामाजिक कुंभ स्थल पर संयोजक मनोज कुमार पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें नारायणी तट पनियहवा पर मौनी अमावस्या को विगत चार वर्षों से आयोजित होने वाले सामाजिक कुंभ व एक लाख परिवारों में जल वितरण पर चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए कार्यक्रम प्रमुख पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रवीण गुंजन ने कहा कि नारायणी स्वंसेवकों द्वारा अभी तक 87 हजार परिवारों में पवित्र मां नारायणी का जल पहुँचाया जा चुका है। शेष परिवारों में जल वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है। 10 व 11 फरवरी को होने वाले सामाजिक कुम्भ में गंगा आरती, मां नारायणी लोक सम्मान, नारायणी के महत्व पर चर्चा, साधु संतों के प्रस्ताव, गंगा पूजन आदि कार्यक्रम संपन्न होंगे। कार्यक्रम व व्यवस्था संबंधित बिंदुओं पर दी गई जिम्मेदारियों की समीक्षा भी की गई जिसमें संत जनों का विश्राम स्थल, अस्थाई पंडाल, श्रद्धालुओं की रहने की व्यवस्था, जल, भोजन , चाय , प्रसाद ,स्वच्छता आदि संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर अंतिम रूप देने पर चर्चा हुई। बैठक कार्यक्रम का संचालन प्रभाकर पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर डॉ. बिजेंद्र पांडेय, फूला देवी, अवधेश मुखिया, आनंद तिवारी, सुरेन्द्र साहनी, विकास सिंह, रोशनलाल भारती, पिंटू मिश्रा, यशपाल कुशवाहा, विजय गुप्ता, अशोक निषाद, राकेश निषाद, अनुराग प्रताप सिंह, अजय मिश्र, सुनील यादव, जयप्रकाश सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

आज की हॉट खबर- एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी…...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर : साइबर ठगी का हुआ ‘रिवर्स अटैक’, पीड़ित को मिले पूरे 80 हजार
कुशीनगर : साइबर ठगी का हुआ ‘रिवर्स अटैक’, पीड़ित को मिले पूरे 80 हजार

कुशीनगर। साइबर अपराधियों के बढ़ते जाल के बीच कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…

तमकुहीराज ; मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नई परंपरा पर रोक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
तमकुहीराज ; मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नई परंपरा पर रोक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

कुशीनगर। आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के…

एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल
एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल

कुशीनगर। जिले में एक ओर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार अपनी संवेदनशील कार्यशैली, अपराध नियंत्रण,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking