खड्डा/कुशीनगर: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक दीपलाल भारती को पूर्वोत्तर रेलवे के क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री के सदस्य बनाए जाने पर जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जताया है। बताते चलें कि श्री भारती वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के कार्यसमिति के सदस्य भी हैं। नगर पंचायत खड्डा के प्रथम चेयरमैन होने का पूर्व विधायक को गौरव प्राप्त है। श्री भारती जनपद के नौरंगिया (वर्तमान में खड्डा) विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक भी रह चुके हैं।
उनके रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य बनाए पर सांसद विजय कुमार दूबे, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रेमचन्द्र मिश्रा, भाजपा नेता विजय खेतान, डा. नीलेश मिश्रा, मनोज पांडेय, विवेकानन्द पांडेय, मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्रा, धर्मेन्द्र राव, बृजेश मिश्रा, हरिगोविंद रौनियार, चंद्रप्रकाश तिवारी, आलोक तिवारी, दुर्गेश्वर वर्मा, हरेराम गुप्ता, छोटेलाल अग्रहरि, मुकेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुरेश अग्रवाल, प्रभाकर पाण्डेय, नागेन्द्र मिश्रा, मिंटू रौनियार,विकास सिंह, अखिलेश उपाध्याय, मधोक गुप्ता, कैलाश भारती सहित तमाम लोगों ने बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया है।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…