News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: शिवलिंग स्थापना के बाद महारुद्र का सामूहिक महाभिषेक कार्यक्रम सम्पन्न

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 10, 2021  |  7:44 PM

1,222 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: शिवलिंग स्थापना के बाद महारुद्र का सामूहिक महाभिषेक कार्यक्रम सम्पन्न

खड्डा/कुशीनगर । खड्डा नगर पंचायत के काली मन्दिर परिसर में बुधवार को शिवरात्रि के पावन पर्व पर त्रिदिवसीय शिवपर्व के प्रथम दिवस पर 51 पार्थिव शिवलिंग स्थापना व पूजन के बाद सामूहिक रूद्राभिषेक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।पुरोहितों ने जोड़ो में बैठे दम्पतियों को बैदिक मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक करा सुखी व मंगलमय जीवन की कामना की। मण्डप में मुख्य यजमान रविन्द्र गुप्ता सहित तमाम लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
बताते चलें कि मंगलवार को कलश यात्रा निकाल नारायणी का जल भर कर काली मन्दिर में बैदिक मंत्रोच्चार कर कलश स्थापना किया गया। 51 महारूद्र की स्थापना के बाद नगर के यजमानों का सामूहिक रुप से अभिषेक कराया गया। पूरा काली मन्दिर परिसर हर- हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय हो गया। पुरोहित सतीश चन्द्र द्विवेदी ने विधि विधान से अभिषेक कार्यक्रम सम्पन्न कराया।इस दौरान मोहनलाल मोदनवाल, गुड्डू गुप्ता, दुर्गेश वर्मा, लोकेश उपाध्याय, जवाहर गुप्ता, अंटु लाल श्रीवास्तव, दुर्गेश वर्मा, दीनानाथ मद्धेशिया, संजय अग्रवाल, शंभू तुलस्यान, विजय पांडेय, अमर जायसवाल, पवन मद्धेशिया, अजय गुप्ता, पवन जायसवाल, देवेंद्र प्रताप सिंह, कमलेश जायसवाल, रसाल कसेरा, जितेंद्र सिंह, गोविन्द गुप्ता सहित नगर के काफी संख्या में साधु संत सहित नगरवासी शामिल रहे।

आज की हॉट खबर- दोस्तों की प्रताड़ना से टूटा युवक, सुसाइड नोट में लिखी...

संबंधित खबरें
बुढ़वा जंगल के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल
बुढ़वा जंगल के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

खड्डा, कुशीनगर। मंगलवार की शाम खड्डा थाना क्षेत्र के बुढ़वा जंगल पुल के समीप…

तमकुहीराज : तीन सूत्रीय मांगों पर लेखपालों का कार्य बहिष्कार, तहसील में धरना
तमकुहीराज : तीन सूत्रीय मांगों पर लेखपालों का कार्य बहिष्कार, तहसील में धरना

कुशीनगर । उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर मंगलवार को तहसील परिसर में…

दोस्तों की प्रताड़ना से टूटा युवक, सुसाइड नोट में लिखी दर्दभरी दास्तान—“माँ-पापा माफ करना…”
दोस्तों की प्रताड़ना से टूटा युवक, सुसाइड नोट में लिखी दर्दभरी दास्तान—“माँ-पापा माफ करना…”

कुशीनगर। जनपद के सेवरही थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबौली गांव से एक बेहद मार्मिक और…

भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking