News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: समाधान दिवस में आये छतीस मामले,मौके पर सात का हुआ निस्तारण

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 2, 2021  |  3:02 PM

713 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: समाधान दिवस में आये छतीस मामले,मौके पर सात का हुआ निस्तारण

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील परिसर के मीटिंग हाल में मंगलवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समाधान दिवस में कुल 36 मामले आये, जिसमें से 7 मामले का निस्तारण पक्षों के सूझबुझ से मौके पर ही कराया जा सका।
उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार के समक्ष खैरी की संगीता ने राशन कार्ड बनाने, बरवारतनपुर के छोटेलाल ने कुम्हारी कला हेतु पट्टा दिलाने, सिसवा गोपाल की जड़ावती देवी ने जमीन पैमाइश कराने सहित राशन कार्ड से सम्वन्धित शिकायत कर समाधान की मांग की। समाधान दिवस में 36 मामलें आयें, जिसमें से 7 मामले का निस्तारण कराते हुए शेष मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी शेषबहादुर सरोज, कानूनगों रमेशचंद्र गुप्ता, लालजी, अवर अभियंता जल निगम रामेश्वर प्रसाद, एसआई अजय पटेल, सप्लाई इंस्पेक्टर रविन्द्र सिंह, एडीओ (एजी) संतोष कुमार, विभव शर्मा, विपिन मणि, करुणाकरण चौरसिया, अनिल चौहान समेत तमाम विभागीय अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब

कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…

एक माह बाद मिली नाबालिग, अपहरण का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; कप्तानगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी
एक माह बाद मिली नाबालिग, अपहरण का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; कप्तानगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

कुशीनगर। जिले की कप्तानगंज पुलिस ने करीब एक माह पहले अपहृत हुई 14 वर्षीय…

शादी का झांसा, दुष्कर्म और पॉक्सो…! कसया पुलिस के शिकंजे में आया वांछित आरोपी
शादी का झांसा, दुष्कर्म और पॉक्सो…! कसया पुलिस के शिकंजे में आया वांछित आरोपी

कुशीनगर। जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ चलाए…

9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान
9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान

कुशीनगर । जनपद की कसया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए महज…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking