News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: सांसद ने मृतक परिवार से मिलकर बढ़ाया ढाढ़स, दिया हर सम्भव मदद का भरोसा

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 20, 2021  |  5:51 PM

1,031 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: सांसद ने मृतक परिवार से मिलकर बढ़ाया ढाढ़स, दिया हर सम्भव मदद का भरोसा

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम सभा सारंग छपरा के निवासी शिवनारायण चौहान के मृतक पुत्र रामस्नेही के आकस्मिक मौत की खबर सुनकर सांसद विजय कुमार दूबे गांव पहुंच शोक संतप्त परिवार को सान्त्वना देते हुए हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने दूरभाष से घटना के बावत प्रशासन से परिवार को अहेतुक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
बताते चलें कि सारंगछपरा निवासी रामस्नेही उम्र 25 वर्ष पंजाब प्रांत के अमृतशहर में कंस्ट्रक्शन कम्पनी में टायल्स मजदूरी का कार्य कर रहा था पिछले हफ्ते जालंधर में ही उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार की शाम को मृतक का शव आने के बाद शुक्रवार की देर शाम सांसद विजय दूबे मृतक परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया व मृतक के पिता व पत्नी को आर्थिक मदद करते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष खड्डा डॉ. निलेश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य संदीप श्रीवास्तव, तहसील अध्यक्ष प्रधानसंघ संतोष मणि त्रिपाठी, प्रदुम्मन तिवारी, संतोष दुबे, मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, पूर्व जिला प्रभारी हियुवा अजय गोविन्द राव उर्फ शिशु प्रधान पिंटू मोदनवाल, जिला प्रभारी हियुवा डॉ राम अधार राजभर, आनन्द सिंह, कुणाल राव, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अजय गोविंद राव, संजू शाही, प्रधान विजय तिवारी, व्यास गिरी, मार्कण्डेय मिश्रा, अवधेश दूबे, जितेंद्र सिंह सहित गांव के लोग उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी…...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
तमकुहीराज ; मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नई परंपरा पर रोक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
तमकुहीराज ; मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नई परंपरा पर रोक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

कुशीनगर। आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के…

एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल
एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल

कुशीनगर। जिले में एक ओर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार अपनी संवेदनशील कार्यशैली, अपराध नियंत्रण,…

डायल-112 टीम पर हमला पड़ा भारी, पुलिस ने एक घंटे में दो हमलावर दबोचे
डायल-112 टीम पर हमला पड़ा भारी, पुलिस ने एक घंटे में दो हमलावर दबोचे

कुशीनगर । जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बिन्दवलिया गांव में डायल-112 की पुलिस…

मोहर्रम पर पुलिस का सख्त संदेश: अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं : सीओ,तमकुहीराज
मोहर्रम पर पुलिस का सख्त संदेश: अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं : सीओ,तमकुहीराज

शांति व्यवस्था में हुई खलल तो होगी कड़ी कार्रवाई : थानाध्यक्ष तरयासुजान कुशीनगर। आगामी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking