खड्डा/कुशीनगर | खड्डा नगर पंचायत के हनुमान गढ़ी मंदिर चौराहा स्थित सेनानी स्मारक के समीप शुक्रवार की सुबह सफाई कर्मचारियों द्वारा कूड़े कबाड़ का ढेर लगाए जाने को लेकर सभासदों एवं आम नागरिकों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई इसके बाद नगर पंचायत द्वारा कूड़ा हटवा कर विवाद समाप्त कराया गया। शुक्रवार की सुबह सेनानी स्मारक के समक्ष कुड़े कबाड़ का ढेर लगा हुआ देख लोग आक्रोशित हो गए। इसको लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। इसके बाद नगर पंचायत से सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर ट्राली से सेनानी स्मारक के समक्ष लगे कूड़े के ढेर को हटवाया तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इस दौरान भाजपा नेता दुर्गेश वर्मा, विनोद यादव, महादेव चौधरी, पशुपतिनाथ रौनियार, संजय गुप्ता, कैलाश भारती, गजेंद्र यादव, अनिल गुप्ता, अरविंद गुप्ता, राकेश आदि मौजूद रहे।
किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…
खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…