News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोपालगंज की आज की सारी बडी़ खबरें देखे न्यूज अड्डा के साथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 6, 2021  |  10:32 PM

832 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोपालगंज की आज की सारी बडी़ खबरें देखे न्यूज अड्डा के साथ WhatsApp
Responsive image

➡️ गोपालगंज – होटल संचालक की देर रात गोली मारकर हत्या। बेखौफ अपराधियो ने मारी दो गोली। बंजारी मोड़ पर एनएच के किनारे चलाता था ढाबा। 25 वर्षीय अमित कुमार है होटल संचालक। नगर थाना के बंजारी मोड़ के समीप की वारदात।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

➡️ गोपालगंज – होटल संचालक की हत्या मामला। आक्रोशित लोगों ने एनएच-28 किया जाम। बंजारी के पास सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ कर रहे प्रदर्शन।

➡️ गोपालगंज – होमगार्ड हत्याकांड मामला। होमगार्ड जवान के पुत्र के बयान पर चार नामजद व दो अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज। पुलिस ने दो नामजद आरोपितों को किया गिरफ्तार। फरार आरोपितों की तलाश में छापेमारी जारी।

➡️ गोपालगंज – बच्चो के विवाद में दो पक्षों में हुई खूनी संघर्ष। तलवार से हमला कर अधेड़ को किया जख्मी। अधेड़ को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती, चल रहा है इलाज। मोहमदपुर के शीतलपुर गांव की घटना।

 

➡️ गोपालगंज – नशाखुरानी गिरोह एक बार फिर हुआ सक्रिय। गिरोह के सदस्य ने एक यात्री को बनाया अपना शिकार। यात्री को लूट कर बस स्टैंड के पास बेहोशी के हालत में नाले में फेंका। स्थानीय लोगों ने यात्री को पहुंचाया सदर अस्पताल। पीड़ित यात्री की हालत नाजुक।

➡️ गोपालगंज – राजद प्रदेश महासचिव रियाजुल हक राजू का बयान। कहा गोपालगंज में एक ही दिन तीन लोगों को मारी गयी गोली। सुशासन बाबू बीजेपी को छोड़ राजद के दामन थामे। तेजस्वी को बनाइये सीएम। अपराध पर लगेगा लगाम।

➡️ गोपालगंज – रेस्टोरेंट संचालक व वेब पोर्टल पत्रकार की ईलाज के दौरान मौत। गोरखपुर में ईलाज के दौरान हुई मौत। कल बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े मारी थी गोली। मीरगंज के कुशवाहा मोड़ पर हुई थी वारदात।

➡️ गोपालगंज – कपड़ा दुकान में चोरी। सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर चोर को किया गिरफ्तार।भोरे के भोरे बाजार में भवानी इंटरप्राइजेज रेडीमेड शो रूम का मामला।

➡️ गोपालगंज – खेत मे घुसने से रोकने पर वृद्ध व्यक्ति की पिटाई। गंभीर हालत में वृद्ध को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती। पीड़ित के बयान पर दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज। मांझा के सिकमी गांव का मामला।

 

➡️ गोपालगंज – दो बाइक की आपस मे जबरदस्त टक्कर। बाइक सवार 55 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से घायल। अधेड़ की इलाज के दौरान हुई मौत। बैकुण्ठपुर के बिनटोली गांव का मामला।

 

➡️ गोपालगंज – बस व पिकअप की टक्कर में पिकअप चालक की मौत। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा शव। कुचायकोट थाने के बलथरी चेक पोस्ट के समीप एनएच 28 की घटना।

 

➡️ गोपालगंज – ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंदा। मौके पर ही दंपत्ति की मौत। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन। बैकुंठपुर के रेवतीत हाई स्कूल के समीप एनएच-90 का मामला। बैकुंठपुर के महुआ गांव के रहने वाले थे मृतक।

➡️ गोपालगंज – पत्नी से झगड़ा होने के बाद नाराज पति ने खाया जहर। गोरखपुर इलाज के लिए जाने के दौरान हुई मौत। थावे थाने के पिठौरी गांव की घटना। बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिजन शव लेकर चले गए घर।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इश्क का टावर कनेक्शन! प्यार की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
इश्क का टावर कनेक्शन! प्यार की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

गोपालगंज। जिले के माझा थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई,…

थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का सनसनीखेज खुलासा, यूपी से शातिर चोर गिरफ्तार
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का सनसनीखेज खुलासा, यूपी से शातिर चोर गिरफ्तार

कुशीनगर/गोपालगंज। बिहार की आस्था और श्रद्धा के प्रमुख केंद्र थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड…

माता रानी की आस्था की रक्षा में विधायक पप्पू पाण्डेय की बड़ी पहल, थावे मंदिर को भेंट करेंगे स्वर्ण मुकुट
माता रानी की आस्था की रक्षा में विधायक पप्पू पाण्डेय की बड़ी पहल, थावे मंदिर को भेंट करेंगे स्वर्ण मुकुट

कुशीनगर /गोपालगंज।.माता रानी की आस्था पर आघात पहुंचाने वाली घटना के बीच एक सराहनीय…

थावे दुर्गा मंदिर में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए अज्ञात चोर
थावे दुर्गा मंदिर में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए अज्ञात चोर

गोपालगंज । बिहार के गोपालगंज जिले से एक गंभीर और चिंताजनक घटना सामने आई…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking