News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोपालगंज: सदर अस्पताल में भिड़े महिला और पुरुष सुरक्षाकर्मी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 24, 2020  |  8:15 AM

933 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोपालगंज: सदर अस्पताल में भिड़े महिला और पुरुष सुरक्षाकर्मी
  • दो महिला पुलिसकर्मियों की हाजिरी कटने के बाद शुरू हुआ विवाद

सदर अस्पताल परिसर में सोमवार को महिला व पुरुष सुरक्षाकर्मी आपस में भिड़ गये. पुलिसकर्मियों के बीच नोंकझोक होते देख अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गयी. करीब 20 मिनट बाद महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों को अस्पताल प्रशासन ने समझा-बुझाकर शांत कराया. महिला पुलिसकर्मियों का आरोप था कि ओपीडी में उनकी ड्यूटी लगी थी. ड्यूटी पर होने के बावजूद पुरुष सुरक्षाकर्मियों ने दो महिला सिपाहियों की हाजिरी कटवा दी. सोमवार की सुबह जब महिला पुलिसकर्मी सदर अस्पताल में पहुंची तो उन्हें ड्यूटी पर दो दिनों तक अनुपस्थिति रहने का रिपोर्ट मिला. इस बीच कुछ कर्मियों ने पुरुष सुरक्षाकर्मियों पर हाजिरी कटवाने की बात महिला सिपाहियों से बोल दी. इसकी जानकारी मिलते ही महिला सुरक्षाकर्मी आक्रोशित होकर सदर अस्पताल के गेट पर पहुंच गयी और पुरुष सुरक्षाकर्मियों को घेरकर नोंकझोक करने लगीं. महिला और पुरुष सुरक्षाकर्मियों के बीच ड्यूटी कटवाने को लेकर नोंकझोक होते देख अस्पताल प्रशासन के कर्मी भी पहुंच गये. स्वास्थ्यकर्मियों ने पुलिसकर्मियों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया. इस संबंध में उपाधीक्षक डॉ पीसी प्रभात से जानकारी ली गयी, तो उन्होंने कुछ भी बताने से इन्कार किया।

आपके लिए और..- खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इश्क का टावर कनेक्शन! प्यार की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
इश्क का टावर कनेक्शन! प्यार की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

गोपालगंज। जिले के माझा थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई,…

थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का सनसनीखेज खुलासा, यूपी से शातिर चोर गिरफ्तार
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का सनसनीखेज खुलासा, यूपी से शातिर चोर गिरफ्तार

कुशीनगर/गोपालगंज। बिहार की आस्था और श्रद्धा के प्रमुख केंद्र थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड…

माता रानी की आस्था की रक्षा में विधायक पप्पू पाण्डेय की बड़ी पहल, थावे मंदिर को भेंट करेंगे स्वर्ण मुकुट
माता रानी की आस्था की रक्षा में विधायक पप्पू पाण्डेय की बड़ी पहल, थावे मंदिर को भेंट करेंगे स्वर्ण मुकुट

कुशीनगर /गोपालगंज।.माता रानी की आस्था पर आघात पहुंचाने वाली घटना के बीच एक सराहनीय…

थावे दुर्गा मंदिर में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए अज्ञात चोर
थावे दुर्गा मंदिर में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए अज्ञात चोर

गोपालगंज । बिहार के गोपालगंज जिले से एक गंभीर और चिंताजनक घटना सामने आई…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking