News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखण्ड पर सवारी गाड़ी के चपेट में आने से युवक की मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 26, 2021  |  5:50 PM

792 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखण्ड पर सवारी गाड़ी के चपेट में आने से युवक की मौत

खड्डा (कुशीनगर):- गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखण्ड पर पनियहवा स्टेशन से नरकटियागंज की ओर जा रही सवारी गाड़ी संख्या 05096 की चपेट में आकर रविवार को एक युवक की पनियहवा- बगहां रेलपुल के पहले मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची सालिकपुर चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

आपके लिए और..- कुशीनगर: झाड़ियों मे मिला शव, घटना के कारणों मे जुटी...

गोरखपुर- नरकटियागंज रेलखण्ड के पनियहवा स्टेशन व छितौनी बगहा रेल पुल के बीच एक 35 वर्षीय युवक नरकटियागंज जा रही सवारी गाडी के चपेट में आ गया और उसका सिर धड़ से अलग हो गया। एक हाथ भी कट गया था। वह पीले रंग का टी शर्ट व जिंस पहने हुए था। घटना की खबर लगते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर खड्डा पुलिस भी पहुंच गई। शिनाख्त की कार्रवाई में उसकी पहिचान मोहन गुप्ता पुत्र मोतीलाल उम्र 35 वर्ष निवासी पनियहवा थाना हनुमानगंज के रूप में हुई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं शव को ट्रैक पर रहने के कारण देहरादून एक्सप्रेस भी ट्रैक साफ होने तक खड़ी रही। बताया जा रहा है कि युवक सऊदी अरब में डेढ़ वर्ष तक काम कर लौटा था व वर्तमान में घर पर ही रह रहा था। मृतक युवक की पत्नी सहित 3 लड़कियां व एक लड़का है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ट्रेनों का शातिर चोर जीआरपी के शिकंजे में, सात मुकदमों वाला बदमाश फिर पहुंचा सलाखों के पीछे
ट्रेनों का शातिर चोर जीआरपी के शिकंजे में, सात मुकदमों वाला बदमाश फिर पहुंचा सलाखों के पीछे

गोरखपुर। गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की नींद उड़ाने वाला एक शातिर चोर…

रेलवे स्टेशन पर ‘शिकार’ की फिराक में थे शातिर, जीआरपी ने बिछाया जाल… तमंचे, लूट के मोबाइल और नकदी संग तीन अंतरजनपदीय बदमाश दबोचे
रेलवे स्टेशन पर ‘शिकार’ की फिराक में थे शातिर, जीआरपी ने बिछाया जाल… तमंचे, लूट के मोबाइल और नकदी संग तीन अंतरजनपदीय बदमाश दबोचे

गोरखपुर। गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी, लूट…

यक्ष एप से खुला राज: ट्रेनों पर पत्थरबाजी कर लूट करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला राज: ट्रेनों पर पत्थरबाजी कर लूट करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गोरखपुर। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में बढ़ रही लूट और चोरी की घटनाओं पर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking