कप्तानगंज/कुशीनगर। गौपाष्टमी पर्व के अवसर पर नगर पंचायत स्थिति कान्हा गौशाला कप्तानगंज में उप जिलाधिकारी कल्पना जयसवाल की अध्यता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसके मुख्य अतिथि गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह रहे।
गुरूवार को कार्यक्रम की शुभारम्भ मुख्य अथिति ने गौ माता की बिधिवत मंत्रो चारण से पूजा अर्चना किए तथा गौ वंशजो को फल खिलाये, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि श्री सिंह ने कहा कि गो बंशज आज ही नहीं अपितु अतीत से मानव जीवन के लिए बहुत ही लाभकारी एंव उपयोगी है। इस लिए गौ वंसों की संरक्षण व सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सब की है। इसी क्रम में एस डीएम कल्पना जयसवाल ने गौ बंशों से उपयोगिता बताते हुए कहा कि गौपालन करके एक स्व रोजगार भी प्राप्त किया जा सकता है।पशु पालन हेतू शासन द्वारा अनुदान भी दिया जा रहा है l
इस दौरान अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मिश्रा भाजपा मण्डल अध्यक्ष आनंद मिश्रा राम गोपाल गुप्ता हरेराम गुप्ता पिंटू यादव, शालू जायसवाल, रमेश मोदनवाल बैजनाथ गुप्ता, मणिचन्द वर्मा, दिनेश सिंह विजय कनौजिया, रानू अग्रहरी सोनू शर्मl सहित नगर पंचायत कर्मचारी व भाजपा नेता उपस्थित रहे।
रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…
कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…
कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…
तमकुहीराज, कुशीनगर। कुशीनगर जिले के तमकुहीराज क्षेत्र स्थित बी बी के एकेडमी, गाजीपुर के…