News Addaa WhatsApp Group Join करें

छठ महापर्व के अवसर पर जिलाधिकारी कुशीनगर एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा किया गया क्षेत्र में भ्रमण, कानून सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 10, 2021  |  7:29 PM

565 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
छठ महापर्व के अवसर पर जिलाधिकारी कुशीनगर एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा किया गया क्षेत्र में भ्रमण, कानून सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कुशीनगर । गुरुवार को छठ महापर्व के अवसर पर जिलाधिकारी कुशीनगर एस0 राज लिंगम एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल द्वारा छठ महापर्व को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत क्षेत्र का भ्रमण किया गया ।

आपके लिए और..- पडरौना में नेक्सा शोरूम पर न्यू बलिनो कार की आगाज,...

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली पडरौना क्षेत्रान्तर्गत रामघाट तथा थाना सेवरही क्षेत्रान्तर्गत शिवाघाट आदि का निरीक्षण किया गया। छठ व्रती महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए इसका पूरा ध्यान रखने के लिए सभी सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। घाटों पर महिला पुलिसकर्मियों सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है एवं अधिक भीड़-भाड़ वाले घाटों पर सादे वस्त्रों में भी पुलिसकर्मियों को तैनात करने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया । घाटों पर नावों, गोताखोरों के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम को सुरक्षा एवं आपात स्थिति से निपटने हेतु तैयारी की स्थिति का जिलाधिकारी तथा पुलिस अधिक्षक द्वारा जायजा लिया गया। ट्रैफिक व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त सभी वरिष्ठ अधिकारियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणसील रहकर महापर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
तमकुहीराज डोल मेले में चाकूबाजी करने वाला वांछित गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद
तमकुहीराज डोल मेले में चाकूबाजी करने वाला वांछित गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज कस्बे में आयोजित डोल मेले के दौरान हुई चाकूबाजी की घटना में…

मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मोतीचक कुशीनगर , विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में बेसिक शिक्षा…

कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking