News Addaa WhatsApp Group Join करें

छात्र/छात्राओं को व्यक्तित्व विकास के लिए किए जाएंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित -प्रमोद सिंह

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 29, 2023  |  8:01 PM

172 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
छात्र/छात्राओं को व्यक्तित्व विकास के लिए किए जाएंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित -प्रमोद सिंह
  • बैंकिंग के बिना अर्थव्यवस्था को गति नहीं दी जा सकती-वीरेन्द्र सिंह आहलूवालिया
  • कैंपस सिलेक्शन हेतु  महाविद्यालय के छात्रों का एचडी एफसी बैंक ने किया  चयन

कसया/कुशीनगर । बैंकिंग क्षेत्र सबसे ज्यादा रोजगार प्रदान करने वाला क्षेत्र है।इस क्षेत्र में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक छात्र/छात्राओं को शानदार अवसर उपबंध है। इसमें एच डी एफ सी बैंक आपका सभी का सहयोग करेगा।इस हेतु आवश्यक सूचनाओं के साथ ही छात्र/छात्राओं को व्यक्तित्व विकास के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इसके साथ ही छात्रों को तैयारी हेतु आवश्यक संसाधन और जानकारी भी मुहैया कराई जाएगी।उपरोक्त जानकारी एच डी एफ सी बैंक कसया के शाखा प्रबंधक प्रमोद सिंह ने अपने संबोधन में कही।महाविद्यालय के प्रबंधक वीरेन्द्र सिंह आहलूवालिया ने बैंकिंग क्षेत्र का महत्व बताते हुए कहा कि बैंकिग किसी भी देश के अर्थव्यवस्था की जान होती है।इसके बिना अर्थव्यवस्था को गति नहीं दी जा सकती हैं। अगर आप बैंकिंग क्षेत्र का हिस्सा बनते हैं, तो आप रोजगार प्राप्ति के साथ ही देश और अर्थव्यवस्था की सेवा भी करेगें।प्राचार्य प्रो कृष्ण प्रताप सिंह ने एच डी एफ सी बैंक की टीम का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के आयोजन के महत्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य ने कैंपस सिलेक्शन हेतु  महाविद्यालय के छात्रों का चयन करने पर एच डी एफ सी की टीम का हार्दिक धन्यवाद दिया। आपने कहाकि बैंक और महाविद्यालय का यह प्रयास रोजगार सृजन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर छात्र विक्की वर्मा,शालिनी सिंह और विशाल मिश्र ने भी एच डी एफ सी बैंक के संबंध में अपने अनुभव साझा किए।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

  कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो सत्येंद्र कुमार गौतम ने किया।इस अवसर पर प्रो विभ्राट चंद कौशिक, प्रो अवधेश पाण्डेय, प्रो रामभूषण मिश्र, प्रो इंद्रासन प्रसाद श्री रमेश चंद विश्वकर्मा, डॉ विनोद सिंह, डॉ राकेश राय, डॉ मनीष जायसवाल, डॉ निगम मौर्य, डॉ चंद्रप्रकाश सिंह, डॉ अनुज कुमार, श्री कृष्ण कुमार जायसवाल, डॉ यज्ञेश नाथ त्रिपाठी,श्री विवेक श्रीवास्तव, डॉ वीना कुमारी और एच डी एफ सी बैंक की तरफ से गौरव श्रीवास्तव,प्रशांत वर्मा सर्वेश दुबे समेत बड़ी संख्या में छात्र/ छात्राए मौजूद रहीं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking