कुशीनगर । दीपावली पर्व के हर गरीब के घर हो खुशियां, इसी सोच की संकल्प को लेकर तरयासुजान थाना के प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी ने सैकड़ो गरीब असहाय महिलाओ ,बच्चों के बीच मिष्ठान के साथ -ज़रूरत की आवश्यक सामग्रियां तो वही, बच्चों को फुलझडी देकर अपनी खुशियां को इजहार किया। तो फिर क्या — महिलाएं ने जहां —इस वर्दी वाले इस साहब को खुशी मन से आशिर्बाद देना नही भूली। तो उपस्थित बच्चे थेंक्स पुलिस अंकल कहते सुने गये।
बुधवार को अपने दल- बल के साथ एसएचओ तरयासुजान कपिलदेव चौधरी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर मुसहर बस्ती पहुंच कर गरीब असहाय महिलाओ को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए उन्हे मिठाई के साथ उपहार भेंट की। उन्होंने सभी महिलाओ से अपील करते हुए कहा कि दिवाली के पर्व पर आप सभी को शुभकामनाये। इस प्रकाश पर्व को हम सभी स्वच्छ मन से हँसी -खुशी से मनाते हुये एक दूसरे को मुंह मीठा कराये। दिवाली पर मिले उपहार से महिलाओ के चेहरे पर खुशी की लहर आ गई। सभी महिलाओ ने दोनो हाथों को सर पर रखकर इंस्पेक्टर कपिल को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर अन्य पुलिस सहकर्मी मौजूद रहे।
गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…
हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…
कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…
कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…