News Addaa WhatsApp Group Join करें

जिविनि ने नेहरू इ० कालेज सुकरौली का किया औचक निरीक्षण, हुए सन्तुष्ट

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Mar 24, 2021  |  2:26 PM

1,379 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जिविनि ने नेहरू इ० कालेज सुकरौली का किया औचक निरीक्षण, हुए सन्तुष्ट

सुकरौली बाज़ार/कुशीनगर। जिला विद्यालय निरीक्षक उदय प्रकाश मिश्र ने मंगलवार को उपनगर स्थित नेहरू इंटर कालेज का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय की व्यवस्था देखकर वह काफी प्रसन्न दिखे। सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे डीआईओएस लेखा लिपिक रविंद्र कुशवाहा के साथ उक्त विद्यालय पहुंचे। उसी समय विद्यालय के प्रबंधक विवेक सिंह बंटी भी विद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण कर रहे थे। डीआईओएस ने भी निर्माण कार्य, नवनिर्मित शौचालयों का, अध्यापक कक्ष का और साफ सफाई व्यवस्था आदि का पूरे परिसर में घूमकर निरीक्षण किया। सारी व्यवस्था उच्च कोटि की पाई गई। विद्यालय में नवीं कक्षा के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा चल रही थी। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से चल रही थी। कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन काफी हद तक हो रहा था। साथ ही कक्षा सात की कक्षाएं भी संचालित हो रही थीं। शिक्षक कक्ष में उपस्थित शिक्षकों को उच्च कोटि के शिक्षण के लिए टिप्स भी दिए। सब कुछ ठीकठाक पाकर प्रबंधक से विद्यालय व्यवस्था व शिक्षकों की प्रशंसा करने से खुद को रोक न सके। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. अरूण प्रताप सिंह, धर्मेंद्र कुमार, डॉ. त्रिगुणानन्द मणि, अवधेश पांडेय, अरविंद तिवारी, शिक्षक संघ के जिलामंत्री अनिल कुमार दूबे, लक्ष्मी प्रसाद भारती, सन्तोष कुमार दूबे, गजेंद्र प्रताप सिंह, विश्वदीपक मिश्र,मनोज शाही, करुणेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”

कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking