News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: भारी गहमा गहमी के बीच सम्पन्न हुआ अधिबक्ता संघ तमकुहीराज का चुनाव

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 29, 2021  |  6:28 PM

768 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: भारी गहमा गहमी के बीच सम्पन्न हुआ अधिबक्ता संघ तमकुहीराज का चुनाव

तमकुहीराज/कुशीनगर | अधिबक्ता संघ तमकुहीराज का चुनाव भारी गहमा गहमी के बीच सम्पन्न हो गया। बार संघ अध्यक्ष व महामंत्री के लिए हुए चुनाव में कुल 116 में 114 मतदाता अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकिं दो मतदाता चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा नही ले सके। जबकिं एक मत अबैध घोषित हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुनील कुमार श्रीवास्तव 59 व महामंत्री पद पर उमेश कुमार वर्मा 63 मत पाकर विजयी घोषित हुए।
राजस्व न्यायालय तमकुहीराज में प्रति वर्ष होने वाले बार संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार राय व सुनील कुमार श्रीवास्तव एवं महामंत्री पद पर उमेश कुमार वर्मा व अवनीश मिश्र चुनावी मैदान में थे। जबकिं बाकी सभी पद पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हुए चुनाव में सुनील कुमार श्रीवास्तव को 59 व अशोक कुमार राय को 54 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद पर उमेश कुमार वर्मा 63 व अवनीश कुमार मिश्र को 51 मत मिले। कुल 116 मतों में दो अधिवक्ता अनुपस्थित रहे व अध्यक्ष पद का एक मत पत्र अबैध पाया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी बीके मिश्र ने अध्यक्ष पद पर सुनील कुमार श्रीवास्तव व महामंत्री पद पर उमेश कुमार वर्मा को विजयी घोषित किया। निर्विरोध निर्वाचन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष विभूति यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता व विजय भारती, उपाध्यक्ष जमील अहमद, संयुक्त मंत्री मुकेश कुमार गौतम, अशोक शर्मा, मार्कण्डेय वर्मा, कोषाध्यक्ष जाबिर अली, सदस्य कार्यकारिणी में राधेश्याम सिंह, ओमप्रकाश श्रीवास्तव व मोहर्रम अली चुने गए। इस दौरान एल्डरर्स कमेटी के एचएन सिंह, नन्दलाल सिंह, महाराणा प्रताप सिंह, पुष्कर श्रीवास्तव, अरविंद पाठक, हरिकेश पाण्डेय, उमाकांत तिवारी, आनन्द मिश्र, सत्येंद्र चतुर्वेदी, अशोक पाण्डेय, प्रधुम्न चौबे, अमरनाथ सिंह, बृजेश पाण्डेय, विनोद पटेल, अखिलेश तिवारी, विनोद चौबे, अखिलेश्वर आदि मौजूद रहे।

आपके लिए और..- मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटहेरवा पुलिस…

तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज
तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ…

स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े
स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों के विवाद के दौरान हुए खूनी संघर्ष…

मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152 वाहनों पर कार्रवाई, 11.51 लाख का जुर्माना
मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152 वाहनों पर कार्रवाई, 11.51 लाख का जुर्माना

कुशीनगर। सड़क पर बाइक और अन्य वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking