आबकारी विभाग औऱ तुर्कपट्टी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
ईट भठा पर दबिश ,कच्ची शराब बरामद,लहन नष्ट
कुशीनगर । आज दोपहर में जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक ईंट भठा पर दबिश देकर आबकारी विभाग और तुर्कपट्टी पुलिस टीम के संयुक्त कारवाई में भारी मात्रा में जहाँ लहन नष्ट हुआ ,वही कच्ची शराब भी बरामद किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक आबकारी निरीक्षक अमरनाथ क्षेत्र नम्बर चार, हेड कांस्टेबल आबकारी कृपा शंकर दुबे, राकेश कुमार शर्मा, व तुर्कपट्टी पुलिस के संयुक्त टीम द्वारा रविवार को ग्राम सपही टड़वा व पंसरवा ईट भट्ठा पर थाना तुर्कपट्टी के साथ संयुक्त दबिश दी गई। दबिश के दौरान 15 लीटर अबैध कच्ची शराब व 300 किलोग्राम लहन बरामद किया गया ।लहन को मौके पर नष्ट कर दिया गया। वही मुकामी थाना में इस विषय मे अभियोग पंजीकृत किया गया हैं।
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…
हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…
गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…
हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…