News Addaa WhatsApp Group Join करें

देवरिया: गाड़ी पर उल्टा तिरंगा लहराते हुए आए दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 4, 2021  |  7:24 PM

1,470 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देवरिया: गाड़ी पर उल्टा तिरंगा लहराते हुए आए दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री
  • गाड़ी पर उल्टा तिरंगा लहराते हुए आए दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री
  • बोले- ‘ड्राइवर की गलती है’ योगी सरकार के मंत्री जी

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री लाल बाबू वाल्मिकी दो दिन तक जनपद में उल्टा तिरंगा लगी सरकारी गाड़ी से घूमते रहे। यहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में भाग लिया, लेकिन न तो खुद उनका इस ओर ध्यान गया और न ही किसी अन्य ने गाड़ी पर लगे उल्टे तिरंगे की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया।

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

नगर पालिका स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की। वह जहां भी गए, उनकी गाड़ी पर उल्टा तिरंगा देखकर लोग चर्चा करते रहे। लेकिन चूंकि मामला दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री का था इसलिए कोई तिरंगा ठीक करने का सुझाव भी देने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष लाल बाबू वाल्मीकि ने कहा कि निरीक्षण पर निकला था ऐसा तो नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा हुआ है तो यह  जिम्मेदारी ड्राइवर की है। मंत्री होने के नाते मैं कहना चाहूंगा कि मैं अपने काम पर ध्यान देता हूं न कि ड्राइवर पर इसके लिए ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई करूंगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking