कसया/कुशीनगर । कुशीनगर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत लाभार्थियों द्वारा आवास का कार्य पूर्ण न कराने पर होगी बड़ी कार्यवाही कुशीनगर जनपद के परियोजना अधिकारी वेद प्रकाश यादव (डूडा),सी.एल.टी.सी शुभम सिंह डूडा ने बताया कि नगरपालिका परिषद कुशीनगर अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 1097 ऐसे लाभार्थी है कि जिनको किश्त मिल चुकी है और अभी तक आवास का कार्य पूर्ण नही हो पाया है,बताया कि प्रथम किश्त प्राप्त होने के 14 दिनों के अंदर दो कमरे, रसोईघर,स्नानघर/शौचालय की नीव भरनी होती है इसी प्रकार दूसरी किश्त मिलने पर 45 दिनों के अंदर आवास पर छत डलवाने का कार्य पूर्ण करना होता है लेकिन तीन माह से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी नगरपालिका परिषद कुशीनगर के 1097 लाभार्थी अब तक आवास का काम नही करा पाए है जो कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की अवहेलना है तथा सरकारी धन का दुरुपयोग है और यह कृत्य गबन के श्रेणी में आता है ऐसे लाभार्थी यदि अतिशीघ्र कार्य पूर्ण नही कराते है तो लाभार्थियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही एवं भू-राजस्व की भांति वसूली की कार्यवाही की जाएगी जिसके जिम्मेदार लाभार्थी खुद होंगे.
बलुआ टोले में खेतों में बने बड़े बड़े गड्ढे अवैध बालू खनन की ओर…
कुशीनगर। कुछ दृश्य शब्दों से नहीं, भावनाओं से बयान होते हैं। शनिवार को कुशीनगर…
कसया कुशीनगर 11 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं जिला…
कुशीनगर। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कुशीनगर पुलिस को एक…