News Addaa WhatsApp Group Join करें

नक्शा विवाद के बाद, नेपाल पुलिस ने की भारतीयों पर फायरिंग

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 12, 2020  |  3:23 PM

1,764 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नक्शा विवाद के बाद, नेपाल पुलिस ने की भारतीयों पर फायरिंग WhatsApp

नक्शा विवाद के बाद अब भारतीयों पर गोलीबारी से नेपाल के साथ तनाव बढ़ गया है। बिहास के सीतामढ़ी सीमा पर नेपाल की आर्म्ड पुलिस फोर्स (एपीएफ) की गोलीबारी में एक भारतीय की मौत हो गई तो कुछ अन्य घायल हो गए। एक व्यक्ति को नेपाल एपीएफ ने हिरासत में ले लिया है। सशस्त्र सीमा बल मामले की जांच में जुटी है।

आपके लिए और..- साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए!...

इस घटना में वीकेश यादव (22) की पेट में गोली लगने से मौत हो गई, जबकि उदय ठाकुर (24) और उमेश राम (18) का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 45 वर्षीय लागन यादव को एपीएफ ने हिरासत में ले लिया।

घटनास्थल सीतामढ़ी जिले के जानकीनगर और नेपाल में सरलाही के बीच में है। अब तक की मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब लागन यादव की बहू नेपाल क्षेत्र में कुछ भारतीयों से बात कर रही थी। लागन यादव की बहू नेपाल की है। भारत नेपाल सीमा पर दोनों तरफ के लोगों में रिश्तेदारी है। दोनों तरफ के लोगों में रोटी-बेटी का संबंध है। हर दूसरे-तीसरे घर में किसी बेटे-बेटी की शादी सीमा के उस पार होती है। सीमा पर तारबंदी भी नहीं है इसलिए लोग एक दूसरे से मिलने आते जाते हैं।

एपीएफ के अधिकारियों ने शुक्रवार को इस मुलाकात पर आपत्ति जताई। इसको लेकर दोनों पक्षों में बहस होने लगी। शोर सुनकर भारतीय क्षेत्र से 75-80 लोग मौके पर जुट गए। एएफपी का कहना है कि उन्होंने पहले हवाई फायरिंग की और फिर हथियार छिन जाने के डर से उन्होंने भीड़ पर गोली चलाई। हालांकि, अभी जांच जारी और आधिकारिक रूप से घटना के कारणों की घोषणा नहीं हुई है।

स्थानीय प्रशासन, पुलिस और एसएसबी के अधिकारी मौके पर हैं। भारत नेपाल सीमा के इस इलाके में सुरक्षा की जिम्मेदारी एसएसबी की 51 बटालियन के तहत है और बॉर्डर पिलर नंबर 319 पर है। भारत-नेपाल के बीच 1,751 किलोमीटर लंबी सीमा पर एसएसबी की तैनाती है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए! ठगी होने पर 1930 पर फोन करने की अपील
साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए! ठगी होने पर 1930 पर फोन करने की अपील

कुशीनगर। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति की रकम पर हाथ साफ कर दिया, लेकिन…

पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking