News Addaa WhatsApp Group Join करें

पंचायत चुनाव 2020 : वोटरों के लिए ग्राम प्रधान अभी से कर रहे तरह-तरह के वादे!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 29, 2020  |  5:14 AM

1,175 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पंचायत चुनाव 2020 : वोटरों के लिए ग्राम प्रधान अभी से कर रहे तरह-तरह के वादे!

विश्वजीत राय/न्यूज अड्डा

आपके लिए और..- इलाज के बहाने पुलिस की पिस्टल छीनी, फिर पुलिस पर...

पिपरा बाजार | पंचायत चुनाव की तैयारी शासनस्तर पर तेज हो गई है। मतदाता सूची का काम शुरू होने वाला है।चुनाव नजदीक आता देख प्रधान पद के उम्मीदवारों ने भी अपनी सरगर्मी बढ़ते हुए सुबह- शाम मतदाताओं से दुआ सलाम करने के साथ ही घर-घर बैठकबाजी तेज कर दी है। चट्टी-चौराहों पर भी बस पंचायत चुनाव की ही चर्चा होती नजर आ रही है।

जहाँ वर्तमान प्रधान जहां मतदाताओं को तमाम तरह की योजनाएं दिलवाने दावा तथा अपने बर्तमान कार्यकाल को बेहतर बताने का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा हैं। वहीं अन्य उम्मीदवार जीतने के बाद ग्राम सभा का बिकास बेहतर तरीके से करने वादा करते दिख रहे हैं। वर्षों से ग्रामसभा के लोगों से न बोलने वाले अब पंचायत चुनाव के नजदीक आते व्यवहार कुशल बनकर अपने पक्ष में मतदान करने की बात कर रहे हैं। पूर्व प्रधान तो घर-घर जाकर लोगों से अपने समय में किए कार्यों को गिनाकर खुद को जीता हुआ बता रहे हैं।

जाति और धर्म के नाम पर भी मतदाताओं को अपने पाले में लाने का प्रयास किया जा रहा है। सालों से न बोलने वाले अब अपने आप को मतदाताओं का शागिर्द बताते नहीं थक रहे हैं। जिन गरीब परिवार के लोगों से बात करने में लोग कतराते थे आज उनके घर पर नाश्ता पानी करते हुए घंटों बिता रहे हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा
मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking