News Addaa WhatsApp Group Join करें

पंचायती चुनाव: बीएसपी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिला संयोजक की अगुआई में बैठक कर बूथ मजबूती के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 12, 2020  |  6:04 PM

967 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पंचायती चुनाव: बीएसपी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिला संयोजक की अगुआई में बैठक कर बूथ मजबूती के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए!

विश्वजीत राय/न्यूज़ अड्डा

आपके लिए और..- इलाज के बहाने पुलिस की पिस्टल छीनी, फिर पुलिस पर...

पिपरा बाजार/कुशीनगर । आगामी पंचायती चुनाव को देखते हुए बीएसपी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिला संयोजक अब्दुल लतीफ की अगुआई में क्षेत्र के लीलाधर छपरा व नटवलिया गांव में बैठक कर बूथ मजबूती के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए।
उक्त बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्षता कर रहे लल्लन भारती ने कहा कि वर्तमान सरकार में भ्र्ष्टाचार चरम पर है,बढ़ती मंहगाई से जन आवन त्रस्त है ऐसे में जनता की उम्मीद बीएसपी पर ही टिकी हुई है जिसे हम प्रदेश तक लाने की सुरुआत पंचायती चुनाव से ही कर सकते है।पूर्व जिला संयोजक ने कहा कि यह पंचायती चुनाव आम नही है कार्यकर्ता अपने दायित्वों को बखूबी निभाते हुए इस पंचायती चुनाव अधिक से अधिक सीटो पर बीएसपी को जिताने का कार्य करे जिससे आगामी बिधान सभा का चुनाव हमारे लिए आसान हो जाएगा।इसी कड़ी में उन्होंने विशुनपुरा वार्ड नं.3 से बीएसपी जिला पंचायत सदस्य के भावी प्रत्यासी आलम अंसारी के पक्ष में जन आवाम से समर्थन भी मांगा।इस दौरान बिजय कुमार,संजय भारती, संजय चंद्रा, वसिंदर चौहान,दुखी प्रधान,मुन्ना आदि मौजूद रहे।

 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा
मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking