Sunday, 29 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल• हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे• राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस• कुशीनगर के किसानों के लिए गेहूं के प्रमाणित बीज (Certified Seeds) कहाँ से और सब्सिडी पर कैसे लें? पूरी गाइड 2026-27
Advertisement

पडरौना: पश्चिम बंगाल में अनुसूचित जाति समुदाय को भिखारी कहना निंदनीय:भाजपा

न्यूज अड्डा डेस्क
Apr 14, 2021, 5:26 PM IST • अब तक 864 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

पडरौना/कुशीनगर | आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस पार्टी की नेंता सुजाता मण्डल खान द्वारा पश्चिम बंगाल के अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों पर किए गए अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र के नेतृत्व में भाजपाइयों नें जिलाधिकारी को शिकायती ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की है।
राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल में अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों को भिखारी कहकर अपमानित करने वाला तृणमूल कांग्रेस की नेता का बयान घोर आपत्तिजनक है।यह निंदनीय बयान पश्चिम बंगाल के सभी अनुसूचित जाति के लोगों को इरादतन अपमानित करने वाला है। हमारे देश के संविधान में देश के सभी नागरिकों के लिए सामाजिक एवं आर्थिक न्याय, अवसरों में समानता और व्यक्ति की गरिमा व सम्मान की रक्षा का भावना अंतर्निहित है। संविधान के अनुच्छेद 46 के अनुसार राज्य समाज के कमजोर वर्गों में शैक्षणिक और आर्थिक हितों विशेषतः अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों का विशेष ध्यान रखेगा और उन्हें सामाजिक न्याय एवं सभी प्रकार के शोषण से संरक्षित कर रखेगा। हमारा संविधान यह संरक्षण देता है कि किसी को अपमानित नहीं किया जा सके। तृणमूल कांग्रेस की नेता द्वारा अनुसूचित समुदाय के लोगों को भिखारी कहा जाना आईपीसी के कई प्रावधानों का उल्लंघन करता है। तृणमूल कांग्रेस की नेता सुजाता मंडल खान द्वारा दिया गया ऐसा आपत्तिजनक तथा अपमानित करने वाला बयान बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा रखे गए लोकतंत्र व गणराज्य की परिकल्पना के खिलाफ है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री संतोष दत्त राय, जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष लल्लन मिश्र व जयप्रकाश शाही, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनंद कार्यालय मंत्री मार्कंडेय दुबे ,जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ला, बलराम यादव सहित राधेश्याम दीक्षित ,मार्कंडेय शाही, हेमंत कुमार मिश्रा, विपुल श्रीवास्तव ,अमित खारवार, शिव गोविंद, प्रदीप कुमार पांण्डेय,मनीष चौधरी, भोला मिश्रा ,अशोक यादव, कृष्ण मोहन मिश्रा ,गोविंद सहित दर्जनों कार्यकर्ता कोविड 19 गाइडलाईन का पालन करते हुए उपस्थित रहे।

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi