न्यूज अड्डा/ एम. के. अंसारी
मुम्बई- अहमदाबाद राजमार्ग पर बृहस्पतिवार तड़के एक ऑटो-रिक्शा चालक का शव उसी के वाहन में बरामद हुआ है। मनोर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पालघर के मनोर स्थित वरई इलाके में तड़के करीब तीन बजे कुछ राहगीरों ने शव को देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। शव पर चोट के कई निशान हैं। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान जिले के वसई इलाके के पुंडालिक पाटिल के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…