News Addaa WhatsApp Group Join करें

पुरे विश्व मे कुशीनगर का किर्तीमान स्थापित होगा: विजय कुमार दुबे (सांसद)

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Feb 17, 2021  |  6:17 PM

1,127 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पुरे विश्व मे कुशीनगर का किर्तीमान स्थापित होगा: विजय कुमार दुबे (सांसद)

हाटा/कुशीनगर | जो अपने पुर्वजो के पुण्यतिथि पर सामाजिक कार्यकर्मो का आयोजन करते है वो वास्तव मे स्वागत के योग्य होते है। उक्त उद्गार उपनगर मे स्थित दुर्गाजी राइस मिल के प्रांगण मे आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व०कृपाशंकर उपाध्याय के २४वें पुण्यतिथि पर आयोजित सम्मान समारोह के दौरान बतौर मुख्य अतिथि सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा।

आज की हॉट खबर- एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी…...

सांसद श्री दूबे ने कहा कि पुर्व सरकारो द्वारा चौरीचौरा की घटना के साथ ही शहीदो को भुलाने का काम किया प्रधानमंत्री वह मुख्यमंत्री द्वारा शहीदो को सम्मान देने का काम किया है। कुशीनगर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयत्न शील हूं। कुशीनगर से जल्द ही हवाई सेवा शुरु हो जाएगा औल पुरे विश्व मे कुशीनगर का किर्तीमान स्थापित होगा। कुशीनगर के जनता के असाध्य रोगो को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज द्वारा धन उपलब्ध करा दिया गया है यहां के लोगो को दूर नहीं जाना पडेगा साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा टार्मा सेंटर की भी स्वीकृति मिल गयी है।पुर्वी उत्तर प्रदेश मे गोरखपुर के बाद किसी जिले का विकास हुआ है तो वह है कुशीनगर।क्षेत्र के विकास के लिए जनहित का काम किया जा रहा है। सांसद विलुप्त प्राणी नहीं होता है जनता के बीच रहकर सेवा करने के लिए होता है।
विशिष्ट अतिथि विधायक पवन केडिया ने कहा कि, अपने लिए तो सभी जीते है परंतु समाज व देश के लिए जीने मरने वाले तो मनीषी होते है।स्व श्री उपाध्याय जी ऐसे मनीषी थे जो पदचिन्ह बनाते थे न कि पदचिह्न पर चलते थे।आज हम उनके बनाए पदचिन्ह पर चल रहे है जो हमारे लिए गर्व का विषय है।
नपाध्यक्ष मोहन वर्मा ने कहा कि मोदी योगी सरकार मे चारो तरफ विकास का गंगा बह रही है और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनो को सम्मानित करने का काम किया जा रहा है। कार्यक्रम के शुभारंभ मे मुख्य अतिथि द्वारा स्व श्री उपाध्याय के प्रतीमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और कोरोना काल मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाक्टर को जहा सम्मानित किया गया वही पत्रकारो व संवादसूत्रो व पूर्व नपा अध्यक्षों व अंय समाजसेवियो को भी सांसद द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत मे गरीबो को मुख्य अतिथि द्वारा कम्बल बितरण किया गया।
इस दौरान जयप्रकाश शाही, नंदकिशोर नाथानी, ऋषि त्रिपाठी, राजकिशोर मिश्र,बागीशदत्त त्रिपाठी,मनीष कुमार रुगटा सहित आदि अंय मौजूद रहे।अंत मे कार्यक्रम के आयोजक सुधीर उपाध्याय ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर : साइबर ठगी का हुआ ‘रिवर्स अटैक’, पीड़ित को मिले पूरे 80 हजार
कुशीनगर : साइबर ठगी का हुआ ‘रिवर्स अटैक’, पीड़ित को मिले पूरे 80 हजार

कुशीनगर। साइबर अपराधियों के बढ़ते जाल के बीच कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…

तमकुहीराज ; मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नई परंपरा पर रोक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
तमकुहीराज ; मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नई परंपरा पर रोक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

कुशीनगर। आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के…

एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल
एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल

कुशीनगर। जिले में एक ओर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार अपनी संवेदनशील कार्यशैली, अपराध नियंत्रण,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking