कुशीनगर (ब्यूरो) । जनपद में लगतार मिल रहे कोरोना मरीजो की सख्या को देखते हुए ऐतिहात के तौर पर अपनी सक्रियता बढ़ा दिया है। इस क्रम में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल ने पूरे जनपद में एक अभियान चला कर मास्क की चेंकिग कराई जा रही है। बिना मास्क मिले लोगो से पुलिस जुर्माना भी वसूल रही है। साथ ही साथ जो दुकानदार अपने दुकान पर बिना मास्क लगाए पाए जा रहे है, उनके भी विरुद्ध कार्यवाही हो रही है।
इस क्रम में आज शाम तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी प्रभारी दीपक सिंह मय हमराह आरक्षी देवेन्द्र गिरी को साथ लेकर उत्तरप्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित सलेमगढ़ नेशनल हाइवे 28 चौराहे पर मास्क की चेकिंग किया। जिसमें लगभग दो दर्जन लोगों को मास्क नही पहनने पर जुर्माना वसूला गया वही यह हिदायत भी दिया गया की अगले बार बिना मास्क मिलेंगे, तो बिधिक कार्यवाही सुनिश्चित होगी। वही चौकी प्रभारी द्वारा लोगो में मास्क वितरण किया गया। वही जो लोग मास्क पहने दिखे उनको नमस्ते कुशीनगर पुलिस ! पुलिस टीम द्वारा कहा गया।
सनद हो की अपने मुखिया के आह्वान पर कुशीनगर पुलिस द्वारा लोगो को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक जागरूक किया गया।
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…
हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…
गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…
हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…