News Addaa WhatsApp Group Join करें

बिहार: DIG मनु महाराज का नहीं उठाया फोन तो SHO को मिली ऐसी सजा, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 26, 2021  |  3:12 PM

966 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बिहार: DIG मनु महाराज का नहीं उठाया फोन तो SHO को मिली ऐसी सजा, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

छपरा | पुलिस द्वारा आम लोगों का फोन रिसीव नही करना आम बात है लेकिन सारण रेंज डीआईजी मनु महाराज का भी फोन रिसीव नही हो तो करवाई तो बनती है।ऐसे ही लापरवाह रवैये पर अमनौर के प्रभारी थानाध्यक्ष को मनु महाराज का फोन नही उठाना भारी पड़ गया और फोन नहीं उठाने पर मनु महाराज ने प्रभारी थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया.

आपके लिए और..- शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी...

सारण रेंज डीआईजी मनु महाराज ने अमनौर के प्रभारी थानाध्यक्ष को फोन नहीं उठाने पर सस्पेंड कर दिया है. बताते चलें कि अमनौर के थानाध्यक्ष ट्रेनिंग पर गये हुए है. जिसके कारण आजाद खान को प्रभारी थानाध्यक्ष बनाया गया था. इस दौरान डीआईजी के द्वारा किसी सूचना को लेकर उनको फोन किया गया तो अमनौर के प्रभारी थाना अध्यक्ष के द्वारा फोन नहीं उठाया गया. जिसपर उनके द्वारा यह कार्रवाई की गई है.

इस बाबत डीआइजी ने बताया कि किसी भी थानाध्यक्ष के द्वारा फोन का नहीं उठाया जाना कार्य एवं ड्यूटी में लापरवाही मानी जाएगी. ऐसे थानाध्यक्षों को सस्पेंड किया जाएगा. कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दास्त नही की जाएगी. थानाध्यक्ष के द्वारा फोन का नहीं उठाया जाना सरकारी कार्य में लापरवाही का द्योतक है. इसे सहन नहीं किया जाएगा.

इसके पूर्व भी डीआईजी ऐसे कई मामले में कार्रवाई कर चुके हैं. भगवान बाजार थाना में अहले सुबह डीआईजी मॉर्निंग वॉक करते पहुंच गए और वहां के हालत देखकर वहां के ओडी प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया. डीआईजी मनु महाराज के सारण जिले में पदस्थापन के बाद पुलिस विभाग में आमूलचूल परिवर्तन दिख रहा है और पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली में सुधार की कोशिशें कर रहे हैं.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…

पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची
पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची

न्यूज़ अड्डा: बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने…

“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल
“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल

कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र की शालिकपुर पुलिस चौकी एक बार फिर विवादों के केंद्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking