पालघर। जिले में जनाधार को मजबूत करने की मंशा और आगामी ग्राम पंचायत चुनाव में कमल खिलाने की पुरजोर कोशिश में लगी भारतीय जनता पार्टी हर बुथ पर जनसंपर्क कार्यालय आरंभ करने जा रही है।
भाजपा बोईसर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र(पप्पू) संखे और उनकी टीम युवाओं के साथ लागातार जनसंपर्क करते हुए पार्टी के नीतियों से लोगों को रुबरु कराते हर बुथस्तर पर पकड़ मजबूत करने के फिराक में है।

उत्तर भारतीयों का भाजपा की ओर रूझान और कार्यकर्ताओं की लंबी फेहरिस्त को मतदाता के रुप में जीत का परचम लहराने के लिए बोईसर मंडल अंतर्गत धनानीनगर में मंडल अध्यक्ष का जनसंपर्क कार्यालय का शुभारंभ शुक्रवार सायं जिलाध्यक्ष नंदकुमार पाटिल ,महासचिव संगठन संतोष जनाठे,उपाध्यक्ष अशोक सदु.वड़े,प्रशांत पाटिल व सचिव प्रशांत आ.संखे के शुभहस्तों से वेदमंत्रों से पुरोहित करिया बाबा द्वारा पूजा अर्चन के पश्चात शुभकार्य से पूर्व नारियल तोड़ते हुए रीबन काटकर किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों में जिलापरिषद सदस्य महेंद्र भोणे, चेतन धोड़ी, पंचायत समिति सदस्य सालोनी वड़े संखे के अलावे भाजपा झोपड़पट्टी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गिरजेश सिंह, जिला महिला मोर्चा की महासचिव रंजना ताई संखे,ब़ोईसर मंडल महासचिव कृपाल सिंह रावत
,आशिष संखे, उपाध्यक्ष तुलसीराम केवट,बोईसर महिला मंडल अध्यक्ष वैशाली सदुलवाड,अन्य प्रकोष्ठों के प्रमुख समेत ग्रामपंचायत सदस्या सुशीला सुशील तिवारी के अलावे बजरंग दल जिला संयोजक चंदन सिंह, हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक सुशील तिवारी एवं धनानीनगर के काफी संख्या में ग्रामस्थ भी कार्यक्रम के हिस्सा बने।

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…
खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…