पालघर.। पावन नगरी अयोध्या में निर्माणाधीन श्री रामजन्म भूमि भव्य मंदिर हेतु निधि संकलन के लिए संपूर्ण विश्व में तमाम हिंदू संगठनों की ओर से चलाये जा रहे अभियान के तहद औद्योगिक शहर बोईसर (प.) केशव नगर में श्रीरामजन्म भूमि मंदिर निर्माण निधि संकलन केंद्र का शुभारंभ पुरोहित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यजमान आर.बी.सिंह द्वारा पूजन के पश्चात रविवार को सुबह किया गया।

ज्ञात रहे कि धार्मिक संगठन
आरएसएस,विहिप,बजरंग दल समेत कई अन्य संगठनों के जरिये मकरसंक्रांति के शुभ अवसर पर आरंभ हो रहे निधि संकलन अभियान को आगामी माह 27 फरवरी तक विश्व के सभी हिंदू धर्मावलंबियों के यहाँ जाकर धर्मकीर्ति में योगदान स्वरूप सहयोगी बनने का आग्रह टोलियों में स्वयंसेवकों द्वारा किया जायेगा।

औद्योगिक शहर बोईसर में निधि संकलन केंद्र की औपचारिक शुभारंभ के अवसर पर तहसील स्वयं सेवक चालकविनोद बाजपेयी, बजरंग दल जिला संयोजक चंदन सिंह, विहिप के प्रखंड अध्यक्ष एसपी सिंह,भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक वड़े,बोईसर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र(पप्पू) संखे, महिला मोर्चा की जिला महासचिव रंजना किशोर संखे, झोपड़पट्टी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गिरजेश आर.सिंह,उदयराज शुक्ला, तुलसी राम केवट,देविदत्त पोखरिया, प्रदीप पाण्डेय समेत विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…