News Addaa WhatsApp Group Join करें

मकुंदपुर में धूम-धाम से मनाई गई अम्बेडकर जयंती

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 14, 2021  |  6:33 PM

966 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मकुंदपुर में धूम-धाम से मनाई गई अम्बेडकर जयंती

ललन गुप्त/न्यूज अड्डा

तरयासुजान/कुशीनगर। डा० भीमराव अम्बेडकर जयन्ती स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मकुंदपुर में बड़े धूमधाम से मनाया गया, पुष्पांजलि,मिष्टान वितरण,फल वितरण,के साथ ही साथ स्वच्छता अभियान जैसे सेवा कार्य किए गए।
ग्राम सभा मकुंदपुर मे आयोजित अम्बेडकर जयन्ती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम में समाजसेवी प्रधान प्रत्याशी ललन गुप्त नें कहा कि बाबा साहब देश से जाति प्रथा और समाज में कुव्यवस्था को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई थी. उनका मानना था कि सभी जाति के लोगों को एक जैसा अधिकार मिलना चाहिए ताकि आगे चलकर किसी भी प्रकार भेदभाव नाहो उन्होंने अपने जीवन काल में कई महत्वपूर्ण आंदोलनों में भी हिस्सा लिया. एक दलित परिवार से आने वाले बीआर अंबेडकर ने अपने जीवन में बहुत यातनाएं झेलीं लेकिन कभी किसी कमजोर का साथ नहीं छोड़ा यही वजह है कि वे आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। उन्हें आज भी उतने ही आदर और सम्मान के साथ याद किया जाता है। दलित बस्ती डा० भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मिष्टान और फल वितरण किया गया । इस दौरान शर्मा प्रसाद,जवाहर प्रसाद, सुखदेव प्रसाद, मुठन प्रसाद, सहदेव प्रसाद, रामचन्द्र गुप्त, बिगू शर्मा,मृत्युंजय प्रसाद, पृथ्बी गुप्त, धनन्जय प्रसाद, शम्भू गुप्त, रामाकांत गुप्त, नगेन्द्र गुप्त, अखिलेश गुप्त आदि मौजूद रहे।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking