रामकोला/कुशीनगर । धनधान्य व पुत्र कामना के महापर्व छठ पर बुधवार को व्रतियों ने अस्त होते भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया।गुरूवार को सुबह उदित होते भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिवसीय छठ पर्व संपन्न हो जाएगा।
भगवान सूर्य को प्रथम अर्घ्य देने के लिए बुधवार को नगर सहित क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही।धर्मसमधा मंदिर छठ घाट ,चकिया कुसम्हा छठ घाट , रामकोला नगर स्थित खेतान मिल प्राचीन शिव मंदिर के पास छठ घाट के साथ ही अन्य छठ घाटों पर तीन बजे से ही पहुँचने का क्रम जारी था। देखते ही देखते घाटों पर सूप और दउरा सज गये और दीप से सुशोभित होने लगा।महिलाओं के छठ गीतों से घाट गूंज रहा था।छठव्रती महिलाएं भगवान सूर्य की आराधना कर रही थीं। भगवान सूर्य के अस्त होने का समय होते ही अर्घ्य देने का सिलसिला शुरू हो गया।नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी भगवान सूर्य को प्रथम अर्घ्य दिया गया।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…