News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: पैथोलॉजी औऱ अल्ट्रासाउंड केन्द्रों की उपजिलाधिकारी ने किया जांच, भाग खड़े हुए अबैध केन्द्र वाले

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 4, 2021  |  8:25 PM

1,478 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: पैथोलॉजी औऱ अल्ट्रासाउंड केन्द्रों की उपजिलाधिकारी ने किया जांच, भाग खड़े हुए अबैध केन्द्र वाले

रामबिहारी राव/न्यूज़ अड्डा
रामकोला/कुशीनगर । उपजिलाधिकारी कप्तानगंज देश दीपक सिंह ने गुरुवार को रामकोला नगर में पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जाँच की।यह जाँच डीएम के निर्देश पर की गयी।

आज की हॉट खबर- आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न

प्राप्त समाचार के अनुसार एसडीएम गुरुवार को दिन के करीब 11 बजे रामकोला सीएचसी पहुंचे तथा सीएचसी प्रभारी डॉ ए0पी0 गुप्ता को साथ लेकर पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच करने निकले। एसडीएम व उनकी टीम सबसे पहले शाम्भवी अल्ट्रासाउंड सेंटर पहुंची जहां डॉक्टर अनुपस्थित मिले।पूछताछ में पता चला कि डॉक्टर मौजूद नहीं हैं। एसडीएम ने अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील करवाया।पास में आरोही अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच करने पहुंचे एसडीएम को संचालक ने डॉक्टर के छुट्टी पर होने का प्रार्थना पत्र दिखाया,जबकि अल्ट्रासाउंड सेंटर खुला मिला। एसडीएम ने आरोही सेेंटर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद कसया रोड स्थित हिन्द पैथोलॉजी पर पहुंचे तो शटर गिरा मिला। एसडीएम ने शटर उठवाया तो देखा कि अंदर कोई नहीं है। पूछताछ में पैथोलॉजी संचालक का पता नहीं चला तो एसडीएम ने इसे भी सील करवा दिया। इतनी देर में पूरे नगर में हड़कंप मच गया और सभी संचालक पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटर बन्द कर दिए। लौटते समय एसडीएम ने विनायक अल्ट्रासाउंड सेंटर एवं पैथोलॉजी केंद्र की जांच एमओआईसी को करने को कहा। बाद में एमओआईसी ने इस केंद्र की जांच की तो डॉक्टर व अन्य सभी 22 विंदुओं की जांच में सब कुछ दुरुस्त पाया। इस संबंध में एसडीएम देश दीपक सिंह का कहना है कि डीएम के निर्देश पर जांच की गई जहां खामियां मिलीं उन सेंटरों को सील करवा दिया गया।

संबंधित खबरें
सेवरही : शासन के गाइड लाइन के अनुरूप मनाए त्यौहार :अनिल शर्मा (चौकी प्रभारी) पीस कमेटी के बैठक में सौहार्द और शांति का संदेश
सेवरही : शासन के गाइड लाइन के अनुरूप मनाए त्यौहार :अनिल शर्मा (चौकी प्रभारी) पीस कमेटी के बैठक में सौहार्द और शांति का संदेश

कुशीनगर। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और शासन की गाइडलाइन के अनुरूप संपन्न…

‎तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से महिला की मृत्यु, सड़क पार करते समय हुआ हादसा
‎तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से महिला की मृत्यु, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

गंभीर घायल महिला ने सीएचसी में उपचार के दौरान तोड़ा दम बाइक सवार युवक…

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । तुर्क पट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम नकटहाबसडीला– बलडीहां मार्ग पर सोमवार की…

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न

हाटा कुशीनगर आगामी त्यौहार ईदुज्जुहा/बकरीद के दृष्टिगत आवश्यक बैठक उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking