News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: प्रभारी निरीक्षक ने गरीब बच्चों के साथ मनाई दिवाली

Ram Bihari Rao

Reported By:

Nov 3, 2021  |  9:30 PM

426 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: प्रभारी निरीक्षक ने गरीब बच्चों के साथ मनाई दिवाली
  • खाकी के इस रूप को अपने बीच पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे 

रामकोला/कुशीनगर । प्रकाश पर्व दीपावली को रामकोला पुलिस ने अलग अंदाज में दिवाली मनायी।बुधवार को थाना प्रभारी निरीक्षक ने गरीब बुजुर्गों और बच्चों के साथ दीपावली मनाकर खुशियां साझा की। खाकी के इस रूप को अपने बीच पाकर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

दीपावली के पूर्व संध्या पर छोटी दिवाली को प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह  ने अपने सहयोगी पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के चक चिन्तामणि गांव के मूसहर टोली के झोपड़ बस्ती में रहने वाले लोगों के बीच पहुंचे और उन्हें दिवाली की शुभकामनाओं के साथ मिठाइयां,पटाखे, मोमबत्ती व फल वितरण किये तथा मोमबत्ती जलाकर बच्चों के साथ दिवाली पर्व को साझा किया। पुलिस अधिकारियों को अपने बीच पाकर गरीब काफी उत्साहित दिखे।प्रभारी निरीक्षक श्री सिंह ने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच मतभेद नहीं होना चाहिए। जनता की सहायता के लिए पुलिस हमेशा  सजग प्रहरी बनी रहती है। बच्चों के खिलखिलाते चेहरे देख उनको देश का भविष्य बताया।इस अवसर पर वरिष्ठ एस.आइ.रामचंद्र सिंह यादव, हेड का0 राजनाथ सिंह, का0 शिवबदन यादव,का0अजय यादव,अंगद यादव,मनीष यादव,का0 शुभेन्दु उपाध्याय, अतुल यादव, महिला का0 शैलजा तिवारी,  रामप्रकाश राय उपस्थित रहे।यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की फरमान भी यही है कि कोई गरीब परिवार दिवाली पर्व मनाने से वंचित न रहे जाय।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”

कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking