News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: स्कूलों में आई रौनक, ग्यारह माह बाद आज खुले विधालय

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 10, 2021  |  10:29 PM

1,252 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: स्कूलों में आई रौनक, ग्यारह माह बाद आज खुले विधालय

रासबिहारी राव/न्यूज़ अड्डा

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

रामकोला/ कुशीनगर । लगभग ग्यारह महीने लम्बे इंतजार के बाद अब कोरोना संक्रमण काल के उपरांत बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी शासनादेश के अनुपालन में बुधवार को छात्र- छात्राओं के आगमन से स्‍कूलों में रौनक वापसी की शुुुुरुआत हुई।जूनियर हाईस्‍कूल स्‍तर के विद्यालय खुलने के बाद प्राथमिक स्‍तर के विद्यालय भी अब मार्च माह के साथ ही खुल जाएंगे।
करीब 11 माह के बाद जूनियर हाईस्कूल स्तर के विद्यालय बुधवार को खुल गए। शासनादेश के पहले दिन सिर्फ कक्षा आठ के बच्चों को स्कूल बुलाया गया था। ऐसे में स्कूल खुलने के बावजूद काफी सन्नाटा रहा।क्षेत्र के एकाध विद्यालयों को छोड़ बाकी में उपस्थिति बहुत कम रही।संविलयन विद्यालय उर्दहा दुबौली में स्कूल में उपस्थिति 56 की अपेक्षा तीन रही।वही संविलयन विद्यालय मलगहा चन्दरपुर में 14 की तुलना में 10 रही।प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार गुप्त ने बताया कि जारी शासनादेश के अनुसार सोमवार व गुरूवार को कक्षा -6 तथा मंगलवार व शुक्रवार को कक्षा-7 और बुधवार व शनिवार को कक्षा 8 के बच्चों को विद्यालय आना है।इसलिए कक्षा 8 के बच्चों को कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए बुलाया गया है। पहले जहां एक डेस्क-बेंच पर चार-चार बच्चे बैठे नजर आ रहे थे।वही दो नजर आये।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking