News Addaa WhatsApp Group

विश्व कीर्तिमान बनाने निकले अजय पाल शेखावत का रोटरी क्लब कुशीनगर ने किया स्वागत

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 4, 2021  |  2:12 PM

835 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विश्व कीर्तिमान बनाने निकले अजय पाल शेखावत का रोटरी क्लब कुशीनगर ने किया स्वागत

कुशीनगर। राजस्थान के चूरू निवासी अजयपाल शेखावत बेटी बचाओ व नारी शक्ति के प्रति जनजागरण के लिए मोटरसाइकिल यात्रा पर निकले हैं। दिल्ली लाजपत नगर से 4 फरवरी से शुरु इस मोटरसाइकिल यात्रा के दौरान वे प्रतिदिन 13 घंटे एवं लगभग 700 किलोमीटर का सफर कर रहे हैं।

आज की हॉट खबर- शराब माफिया पर बड़ा वार: 68 पेटी ‘बंटी-बबली’ शराब संग...

दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, अरुणाचल एवं बिहार होते हुए बृहस्पतिवार तड़के सुबह उत्तर प्रदेश में महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर पहुंचने पर रोटरी क्लब कुशीनगर के सचिव वाहिद अली कोषाध्यक्ष गौरव मद्धेशिया, विजय कृष्ण द्विवेदी, पत्रकार राजेंद्र शर्मा, दिनेश तिवारी, आलोक तिवारी एवं अरूण वर्मा के द्वारा उनका स्वागत किया गया।

विश्व रिकार्ड बनाने निकले शेखावत ने बताया कि रोटरी क्लब और लायन्स क्लब की मदद से वह बेटी बचाओ और नारी शक्ति के बारे में लोगों को जागरूक करने के अलावा देश के राज्यों में गैंगरेप के खिलाफ सख्त कानून बनाने के लिए मुहिम चलाने की अपील कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बाद वे उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, लद्दाख एवं पंजाब होते हुए दिल्ली वापस पहुंचेंगे। 15 दिनों के विश्राम के उपरांत पुनः 26 देशों की यात्रा वे इंग्लैंड से शुरू करेंगे।

उन्होंने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा चलाए गए मिशन नारी शक्ति, नारी सशक्तिकरण एवं 1090 जैसे योजनाओं की प्रशंसा की तथा स्वागत एवं सहयोग हेतु रोटरी क्लब कुशीनगर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस यात्रा के पूर्व 2019 में वे 26 घंटे लगातार नंगे पैर लद्दाख में बर्फ के पहाड़ पर -33 डिग्री तापमान में 18000 फीट ऊंचाई पर चढ़ने का रिकॉर्ड बना चुके हैं।

संबंधित खबरें
नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मौके पर पहुची पुलिस 
नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मौके पर पहुची पुलिस 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अर्जुन डुमरी टोला लक्ष्मीपुर गांव में सोमवार…

बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई
बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई

खड्डा, कुशीनगर। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय तथा असम में…

बिजली कड़कने की आवाज सुन नाली में गिरने से बालिका की मौत 
बिजली कड़कने की आवाज सुन नाली में गिरने से बालिका की मौत 

हाटा कुशीनगर । तेज आंधी के बीच बिजली कड़कने की आवाज सुनकर भाग रही…

शराब माफिया पर बड़ा वार: 68 पेटी ‘बंटी-बबली’ शराब संग छः अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार
शराब माफिया पर बड़ा वार: 68 पेटी ‘बंटी-बबली’ शराब संग छः अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश–बिहार सीमा पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking