News Addaa WhatsApp Group

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ रोटरी ने मनाया होली का पर्व

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 8, 2023  |  3:39 PM

431 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ रोटरी ने मनाया होली का पर्व

कसया/कुशीनगर । रोटरी क्लब कुशीनगर के सदस्यों ने कसया स्थित वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के साथ होली का पर्व धूमधाम से मनाया। बुजुर्गों को अबीर, रंग, मिष्ठान आदि सामग्री अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। रोटरी क्लब कुशीनगर के सदस्यों ने वृद्धजनों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर के संरक्षक राकेश जायसवाल ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। यह पर्व प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार बसंत ऋतु के आगमन का संदेश वाहक है।
रोटरी के उपाध्यक्ष विजय गुप्ता एवं सचिव वाहिद अली ने कहा कि वृद्धजनों के साथ सभी धार्मिक एवं राष्ट्रीय त्योहारों पर यहां आकर अपार प्रसन्नता होती है। कार्यक्रम संयोजक राजीव जायसवाल लक्ष्य ने कार्यक्रम का संचालन किया।

इस अवसर पर संरक्षक संरक्षक राकेश जायसवाल, उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्त, सचिव वाहिद अली, निदेशक राजीव जायसवाल, सह सचिव दिनेश कुमार यादव, दुर्गेश चतुर्वेदी सोनू, गौरव मद्धेशिया आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
ओवरब्रिज से कुदी युवती,मौत 
ओवरब्रिज से कुदी युवती,मौत 

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के कप्तानगंज चौराहे पर ओभरब्रिज पर से एक युवती कूद…

मातृ दिवस पर भव्य जिला स्तरीय मासिक महाआरती संपन्न, सैकड़ों भक्तों ने लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प
मातृ दिवस पर भव्य जिला स्तरीय मासिक महाआरती संपन्न, सैकड़ों भक्तों ने लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प

हाटा कुशीनगर। मातृ दिवस के अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर द्वारा…

सफाई कर्मचारी से मारपीट पर भड़के आउटसोर्सिंग कर्मी, नगर पालिका गेट पर प्रदर्शन
सफाई कर्मचारी से मारपीट पर भड़के आउटसोर्सिंग कर्मी, नगर पालिका गेट पर प्रदर्शन

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 1 बाघनाथ में सफाई कर्मचारी के…

नेबुआ नौरंगिया: दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत, तीन घायल
नेबुआ नौरंगिया: दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत, तीन घायल

तेज रफ्तार वाहन ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मारकर रौंदा, मौके पर दो…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking