News Addaa WhatsApp Group

सरदार पटेल ने आजादी के बाद देश को एकता के सूत्र में बांधा: रामभवन सिंह

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 31, 2022  |  9:20 PM

344 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सरदार पटेल ने आजादी के बाद देश को एकता के सूत्र में बांधा: रामभवन सिंह
  • किसानों के धरना स्थल पर रालोद ने मनाई सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती

कसया/कुशीनगर। राष्ट्रीय लोकदल द्वारा नगरपालिका कुशीनगर के सिसवा – महन्थ स्थित किसानों के धरना स्थल पर भारत के लौह पुरुष, स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती “एकता दिवस” के रूप में मनाई गई।

आज की हॉट खबर- “साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल...

कार्यक्रम में सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पार्चन किया गया।मुख्य वक्ता रालोद जिला अध्यक्ष राम भवन राव ने कहा कि सरदार पटेल ने आजादी के बाद देश को एकता के सूत्र में बांधा और सभी रियासतों को विलय कराया।

वह भारत माता के सच्चे सपूत थे जिन्होंने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संघर्ष कर राष्ट्रीय एकता कायम की। जिसके कारण उन्हें लौह पुरूष कहा जाता है। उनकी नीतियां जन कल्याणकारी थीं। केंद्र और प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा सरदार पटेल की जयंती तो मना रही है लेकिन उसे सरदार पटेल की नीतियों से कुछ भी लेना देना नहीं है। आज किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा, छात्र सरकार की धोखेबाज नीतियों से त्रस्त है। रालोद महासचिव पूर्वी उत्तर प्रदेश विवेक कुमार वर्मा ने कहा कि किसानों के हक में सरकार एमएसपी  गारंटी कानून बनाये। यही सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष गोबर्द्धन प्रसाद गोंड़ ने उन्हें भारत माता का महान सपूत बताया। संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने किया।

इस अवसर पर  जिला उपाध्यक्ष विनोद प्रताप कुंवर, श्रीनाथ यादव, आईटी सेल प्रभारी एमएस निजामी, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अल्ताफ हुसैन, जिला संयोजक /प्रभारी निकाय चुनाव भगवान दयाल विश्वकर्मा, योगेंद्र कुमार गुप्ता आदि ने सबोधित किया।

संबंधित खबरें
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन

आक्रोशित लोगों ने घंटों शव रखकर दिया धरना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में…

“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”
“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई साली और जीजा की…

अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज
अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज

कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…

प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking