पिपरा बाजार/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के लीलाधर छपरा गांव में पहुची देवरिया जनपद की सर्विलांस पुलिस टीम ने एक मोबाइल चोर को पकड़ अग्रिम कार्यवाई में जुटी हुई है।
मंगलवार दोपहर बाद उक्त गांव पहुची देवरिया जनपद की सर्विलांस पुलिस टीम ने छापेमारी कर शातिर मोबाइल चोर को चोरी की मोबाइल सहित पकड़ा व उक्त चोर द्वारा बेचे गए अन्य मोबाइलों की जानकारी के लिए चोर को साथ लेकर उसके निशानदेही पर दविश डाल रही है इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर पिपरा बाजार स्थित एक मोबाइल शॉप के दुकानदार से भी पूछ ताछ कर रही है।इस सम्बंध में देवरिया सर्विलांस प्रभारी राम सिंह ने बताया कि चोरी की मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया था जिसका लोकेशन उक्त चोर का मिला है जिसे पकड़ा गया है पूछ ताछ में उनसे अन्य मोबाइल जिसे उसने तमाम लोगो को बेच दिया है उसकी भी जानकारी ली जा रही है।

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पेट्रोल पंप के समीप बालू के…
खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…
खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…