News Addaa WhatsApp Group Join करें

सलेमगढ़: भगवान निर्मल व स्वच्छ मन वाले को ही मिलते:श्री अतुल कृष्ण भारद्वाज

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 9, 2021  |  4:15 PM

1,318 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सलेमगढ़: भगवान निर्मल व स्वच्छ मन वाले को ही मिलते:श्री अतुल कृष्ण भारद्वाज WhatsApp
Responsive image
  • सलेमगढ़ में रामकथा की अमृत वर्षा का तीसरा दिन

तमकुहीराज/कुशीनगर । जब धरती पर अधर्म का बोलबाला होता है , तब – तब भगवान का किसी न किसी रूप में अवतार होता है । जिससे असुरों का नाश होता है . और अधर्म पर धर्म की विजय होती है । भगवान चारों दिशाओं के कण – कण में विद्यमान है । इन्हें प्राप्त करने का मार्ग मात्र सच्चे मन की भक्ति ही है । त्रेता युग में जब असुरों की शक्ति बढ़ने लगी तो माता कौशल्या की कोख से भगवान राम का जन्म हुआ।
‌ उक्त बातें तीसरे दिन मंगलवार को सलेमगढ़ शिव मंदिर के प्रांगण में व्याख्यान मानस परम पूज्य अतुल कृष्ण भारद्वाज ने राम कथा में श्री रामचन्द्र भगवान के जन्म के समय उपस्थित लोगों के बीच कहा। इसलिए कहा गया है हरि व्यापक सर्वत्र समाना । आगे व्यास जी ने कहा निरगुण से सगुण भगवान सदैव भक्त के प्रेम के वशीभूत रहते है और भक्तों के भाव पर सगुण रूप लेते हैं । वहीं
मानव को एकजुटता की व्याख्या करते हुए श्री व्यास जी ने कहा कि एक पुस्तक . एक पूजा स्थल एक पैगम्बर एक पूजा पद्धति ही व्यक्ति को सीमित व संकुचित बनाती है जबकि ईश्वर के विभिन्न रूपों को विभिन्न माध्यमों से स्मरण करना मात्र सनातन धर्म ही सिखाता है ।अधर्म पर धर्म की विजय होती है । यह अदभुत कार्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम एवं भगवान श्री कृष्ण ने अयोध्या व मथुरा की धरती पर अवतार लेकर दिखाया है। दोनों में असुरों का नरसंघार करके धर्म की रक्षा की । उन्होंने माताओं से आग्रह किया कि गर्भवती माताओं के चिन्तन , मनन , खान – पान , पठन – पाठन , रहन – सहन का बच्चे पर अत्यन्त प्रभाव पड़ता है।
भगवान राम के जन्म की व्याख्या करते हुए बताया कि भगवान के जन्म के पूर्व विष्णु के द्वारपाल जय – विजय को राक्षस बनने का श्राप मनु और सतरूपा के तप से भगवान ने राजा दशरथ व रानी कौशल्ला के घर जन्म लिया जिससे समस्त अयोध्यावासी प्रसन्न हो उठे । भगवान राम के जन्म की व्याख्या के दौरान जैसे ही कथा ब्यास ने भजन गाया वैसे ही श्रोता झूम उठे और पूरा पंडाल जयकारा से गूंज उठा। वहीं उक्त कार्यक्रम के मुख्य यजमान समाजसेवी नारायण प्रसाद गुप्ता सपत्नीक कांति देवी रही। इस दौरान प्रमुख रुप से शिवजी गुप्ता, उग्रशेन राय, देशबन्धु कश्यप, प्रमोद गुप्त, राजू रौनियार, राजेश रौनियार, मुरारी पटेल,अशोक गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य प्रेमचन्द यादव, रामसकल पाण्डेय, ठाकुर जी, अजीत जयसवाल,पंकज गुप्ता, मिडिया प्रभारी राकेश खरवार पत्रकार उमेश चौरसिया,सहित आदि श्रदालु उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking