News Addaa WhatsApp Group

सलेेमपुर विधायक काली प्रसाद की स्कार्पियों गाड़ी पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 16, 2020  |  10:07 PM

1,403 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सलेेमपुर विधायक काली प्रसाद की स्कार्पियों गाड़ी पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ अप्डेट्स देवरिया:- जनपद के सलेमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के परानपुर गांव के पास सोमवार की देर शाम तकरीबन आठ बजे सलेमपुर भाजपा विधायक काली प्रसाद की गाड़ी पर किसी ने फायर कर दिया। जिसमें विधायक की स्कार्पियों गाड़ी का शीशा चकनाचूर हो गया। संयोग अच्छा था कि विधायक बाल – बाल इसमें बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

आज की हॉट खबर- “साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल...

सलेमपुर विधान सभा के भाजपा विधायक काली प्रसाद देर शाम सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के चकरवां बहोरदास अपने कार्यकर्त्ता के घर दीपावली की शुभकामना और मिठाई देने गए थे। उधर से लौटते समय वह पयासी सलेमपुर मार्ग पर बरसीपार गांव के सामने पहुंचे थे। तभी सामने सैकड़ो की संख्या में युवा लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन करने जा रहे थे। यह देख विधायक को जुलुस में चल रहे लोगों ने उनकी गाड़ी को साइड देकर बाहर निकलवाया।
जैसे ही उनकी गाड़ी बाहर निकली तभी अज्ञात बादमाशों ने उनकी स्कार्पियों गाड़ी पर फायर कर दिया। जिसमें विधायक और भतीजे हेमंत कुमार उर्फ भोला बाल बाल बच गए। वहीं गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद से बदमाश भाग निकले। घटना की जानकारी विधायक काली प्रसाद ने कोतवाली पुलिस को फोन कर दी। फोर्स मौके पर पहुंची। कोतवाल नवीन मिश्र घटना की तहकीकात में जुट गए। उधर मामले की जानकारी पर सीओ श्रेयस त्रिपाठी भी घटना स्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली। हमले की जानकारी होते ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की कोतवाली परिसर में भीड़ लग गई। सीओ श्रेयस त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।

संबंधित खबरें
मेंहदीपुर बालाजी सरकार के भक्ति रस में डूबे भक्त
मेंहदीपुर बालाजी सरकार के भक्ति रस में डूबे भक्त

भजन गायक मुन्ना लाल के भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु कप्तानगंज/बस्ती । विकास खंड…

मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में

देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking