News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: समाजसेवी के रूप में सावित्री सेवा संस्थान के प्रबंधक कमेटी की सेवा अभियान

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Feb 25, 2021  |  6:59 PM

1,341 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: समाजसेवी के रूप में सावित्री सेवा संस्थान के प्रबंधक कमेटी की सेवा अभियान

सुकरौली/ कुशीनगर। विधानसभा क्षेत्र हाटा अंतर्गत आने वाले नवसृजित नगर पंचायत सुकरौली में सावित्री सेवा संस्थान के तत्वावधान में संचालित हो रहे सावित्री हॉस्पिटल तितला के प्रबंधक रवीश कुमार सिंह द्वारा अनवरत अभियान के तहत कैंप के माध्यम से नगर हो या ग्रामीण क्षेत्र संस्था द्वारा जगह जगह दैनिक रूप में कैम्प के माध्यम से विगत कई वर्षों से निशुल्क पौधों का रोपण एवम वितरण किया जा रहा है। संस्था के प्रबंधक रवीश सिंह के नेतृत्व में कोरेना काल के दौरान शहरी एवम ग्रामीण इलाकों में कैम्प कर सरकार के गाइडलाइंस का पालन करते हुए लोगों को मास्क और सेनीटाइजर दिया गया। कोरोना काल में गांवों एवं शहरों में सैनिटाइजर का छिड़काव अनवरत जारी अभियान के तहत संस्था द्वारा किया गया।अब सेवा करने के उद्देश्य से रवीश सिंह पौध वितरण के साथ साथ मुहिम में २०२१का कैलेंडर बांटने का कार्य कर रहे हैं।नगर पंचायत सुकरौली अंतर्गत बढ़या खुर्द के जोलहिनिया चौराहे से लेकर पिपरपाती के पूरे मोहल्ले में कैलेंडर वितरण किया गया है। कैलेंडर वितरण के दौरान मुख्य रूप से सावित्री सेवा संस्थान के प्रबंधक रवीश सिंह संस्था के सहयोगी दुर्गेश बहादुर यादव, मुन्ना प्रसाद ,कन्हैया मिश्रा स्थानीय स्तर पर सहयोगियों में जगदीश सिंह एवं जय गोविंद उर्फ चेतन यादव ब्लाक अध्यक्ष हियुवा मुहिम का हिस्सा बने।

आपके लिए और..- हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी रंग लाई, ऑपरेशन कन्विक्शन में मिली बड़ी कामयाबी
हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी रंग लाई, ऑपरेशन कन्विक्शन में मिली बड़ी कामयाबी

कुशीनगर। हत्या के एक चर्चित मामले में तरयासुजान पुलिस की प्रभावी पैरवी और सशक्त…

‘ऑपरेशन मजनू’ का बड़ा एक्शन: 6 युवक गिरफ्तार, 2 वाहन सीज, 10 के कटे चालान
‘ऑपरेशन मजनू’ का बड़ा एक्शन: 6 युवक गिरफ्तार, 2 वाहन सीज, 10 के कटे चालान

कुशीनगर। महिला सुरक्षा और छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर

मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…

कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल
कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल

कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking