हाटा/कुशीनगर । भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा हाटा के कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय नगर के एक लॉन में जिलास्तरीय मासिक महाआरती कार्यक्रम संपन्न हुआ।
मध्य प्रदेश के दतिया में बने पण्डोखर धाम के पीठाधीश्वर गुरुशरण शर्मा ने अपने आप को हनुमान जी का परम भक्त मानते हुए भी हमारी सनातन धर्म को बदनाम करने के साथ हिंदू देवी देवताओं के अपमानजनक टिप्पणी के साथ ही महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में भगवती मानव संगठन के जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुरे नगर में प्रदर्शन करते हुए गांधी चौक पर गुरु शरण शर्मा का पुतला दहन कर विरोध जताया। संगठन के किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के गृह मंडल से गुरु शरण शर्मा के खिलाफ आवाज उठाया गया है जिसमे भगवती मानव कल्याण संगठन के संस्थापक श्री शक्ति पुत्र महाराज जी का निर्देशन में कार्य करते हुए समाज को नशामुक्त मांसाहार मुक्त चरित्रवान बना रहा है। देश में कोई भी गद्दार धर्म के नाम पर लूट मचाने वाले हमारे सनातन धर्म को बदनाम करने वाले का विरोध करेगा।
इस दौरान देवरिया के जिलाध्यक्ष कुबेरनाथ मल्ल, उमेश सिंह,अजय सिंह,मनोज मद्धेशिया ,विनय सिंह ,मीरा राय,गीता,रीता,विद्या,कमलेश सहित हजारों की संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…
तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…