हाटा/कुशीनगर। तहसील बार एसोसिएशन हाटा के चुनाव में चंद्रभूषण पाण्डेय अध्यक्ष चुने गये। कोई अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामजी प्रसाद को 12 मतों से पराजित किए। बुधवार को कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन तहसील हाटा का अध्यक्ष पद हेतु चुनाव अधिकारी रौनक अली खान एडवोकेट के नेतृत्व में मतदान संपन्न हुआ। जिसमे अध्यक्ष पद हेतु चंद्र भूषण पाण्डेय एडवोकेट को 37 मत प्राप्त हुए व रामजी प्रसाद एडवोकेट को 25 मत प्राप्त हुए वही एक मत अवैध हुआ। 12 मतों के अंतर से चंद्र भूषण पाण्डेय को अध्यक्ष पद के लिए विजई घोषित किया गया। कुल 63 अधिवक्ताओं ने मतदान का प्रयोग किया। जबकि महामंत्री पद के लिए एकमात्र पर्चा श्री रवि नारायण त्रिपाठी एडवोकेट का आया था और उपाध्यक्ष पद के लिए एकमात्र पर्चा आनंद शंकर सिंह एडवोकेट का आया था जिनको निर्विरोध चुना गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पदाधिकारियों को उप जिला अधिकारी प्रमोद कुमार त्रिपाठी तहसीलदार सुकमा प्रसाद विश्वकर्मा ने बधाई दी।इस अवसर पर अधिवक्ता तेज बहादुर मिश्रा जय पांडेय अमर शंकर लाल श्रीवास्तव कामेश्वर पांडेय रामेश्वर पांडे रामजी सिंह आदिश्वर तिवारी पारसनाथ सिंह प्रतीक श्रीवास्तव सुरेश चंद्र सिंह विजय शंकर लाल श्रीवास्तव आमिर खां सहित अन्य ने शुभकामनाएं दी।
लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…
सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…
एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…
हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…