News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: सभासद प्रतिनिधि के फरमान पर प्रेमी-प्रेमिका को कालिख पोत और जुते की माला पहनाकर वार्ड में घुमाया!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 9, 2020  |  1:18 PM

1,270 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: सभासद प्रतिनिधि के फरमान पर प्रेमी-प्रेमिका को कालिख पोत और जुते की माला पहनाकर वार्ड में घुमाया! WhatsApp
Responsive image
  • सभासद प्रतिनिधि के तुगलकी फरमान पर प्रेमी-प्रेमिका को कालिख पोत बाल काट जुते चप्पल की माला पहनाकर वार्ड में घुमाया
  • घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
  • घटना में शामिल लोगों के बिरुद्व मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है, दोषियों के बिरुद्व सख्त कार्यवाही की जाएगी: ज्ञानेंद्र कुमार राय
    (प्रभारी निरीक्षक)

वेदप्रकाश मिश्र/न्यूज़ अड्डा
हाटा कुशीनगर | 
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हाटा नगर पालिका परिषद के एक वार्ड में सभासद प्रतिनिधि द्वारा तुगलकी फरमान पर एक ही वर्ग के प्रेमी-प्रेमिका को मुंह पर कालिख पोत दोनों के बाल कटवाकर तथा जूते चप्पल की माला पहनाकर कर पुरे वार्ड में घुमाया गया।इस घटना की पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त वार्ड के निवासी एक ही संवर्ग के युवक युवती का काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते सोमवार की रात प्रेमी प्रेमिका से मिलने उसके घर घुस गया जहां लड़की के परिजनों को प्रेमी की आने की भनक लगते ही उसे पकड़ कर पीटा तथा एक कमरे में बंद कर दिया। सुबह इस घटना की जानकारी वार्ड के सभासद प्रतिनिधि को हुई तो वह लड़की के घर पहुंच कर दोनों को बगल स्थित मस्जिद में लाकर ग्रामीणों के सामने प्रेमी प्रेमिका को थप्पड़ मारा और तुगलकी फरमान जारी कर प्रेमी प्रेमिका के मुंह में कालिख पोतवाया, तथा दोनों के बाल कटवाकर जूते चप्पल की माला पहनाकर पुरे वार्ड में घुमाया।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल होने लगा तब इसकी सूचना लोगों द्वारा हाटा कोतवाली पुलिस को दिया। जहां कोतवाली पुलिस हरकत में आते हुए सभासद प्रतिनिधि को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुट गई।इस प्रकरण में चौकीदार के तहरीर पर छः लोगो के बिरुद्व नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के बिरुद्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही मे जुट गयी है।
इस घटना के संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार राय ने बताया कि इस घटना की जानकारी होने पर सभासद प्रतिनिधि को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking