हाटा/कुशीनगर । शुक्रवार को हाटा नगर के हाथी कटरा में विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी मोहन वर्मा के कार्यालय का शुभारंभ पूजन अर्चन कर फीता काटकर सांसद विजय कुमार दुबे ने किया।उक्त अवसर पर सांसद श्री दुबे ने कहा कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास को लेकर चलने वाली भाजपा सरकार में मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में जो विकास कार्य हुए है उतना विकास पिछली सरकार में कभी नही हुआ।उन्होंने कहा कि इसी विकास कार्य के बदौलत हाटा विधानसभा के प्रत्याशी मोहन वर्मा जी को पार्टी कार्यकर्ताओं के मेहनत और देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से प्रचण्ड बहुमत से जीत दिलाने का कार्य होगा।और हम सभी को पूरे तन मन धन के साथ व मोदी जी व योगी के संकल्पों को आगे बढ़ाते हुए भाजपा प्रत्याशी को रिकार्ड मतों से विजयी बनाना है।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि व अन्य अतिथि गण को माल्यार्पण व अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत हाटा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी मोहन वर्मा ने किया।इसके बाद अन्य अतिथि गण व मण्डल अध्यक्ष गण को माल्यार्पण व अंग वस्त्र देककर उनका स्वागत भाजपा प्रत्याशी श्री वर्मा ने किया।
कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्रा,जिला प्रभारी रमेश सिंह,अपना दल जिलाध्यक्ष विनोद पटेल आदि ने संबोधित किया। भाजपा प्रत्याशी मोहन वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी में मुझ जैसे एक छोटे कार्यकर्ता को अपना प्रत्याशी बनाकर जो सम्मान दिया है उसके लिए मैं आजीवन ऋणी रहूंगा।और भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित जनता जनार्दन के सम्मान में कोई कमी नही रहेगा,और आपका आशीर्वाद मिला तो विधानसभा को एक विकसित व विकासशील विधानसभा के रूप में जाना जाएगा।
उक्त अवसर पर जयप्रकाश शाही जगदम्बा सिंह,सुधीर राव, रंजनापासवान मनीष कुमार रुंगटा संचालन बाबू नन्दन सिंह व अध्यक्षता रामक्याम सिंह ने किया अंत मे भाजपा प्रत्याशी मोहन वर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई साली और जीजा की…
कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…
बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…
कुशीनगर । जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग गांव में बुधवार सुबह…