News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: सावधानी व सुरक्षा के साथ कोविड-19 का टीकाकरण की हुई शुरुआत

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 16, 2021  |  6:16 PM

956 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: सावधानी व सुरक्षा के साथ कोविड-19 का टीकाकरण की हुई शुरुआत WhatsApp
Responsive image
  • प्रथम दिन 33 महिलाओं व 8 पुरुषों फ्रंट वारियर्स को लगा टीका
  • प्रभारी सहित स्वास्थ्य कर्मियों का हुआ टीकाकरण

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना महामारी से निपटने के लिए सावधानी और सुरक्षा के साथ कोविड टीकाकरण का शुरुआत हुआ।जहां पहला टीका हाटा विकास खंड के गांव कछुहिया जुनेबी निवासी आंगनवाड़ी कार्यकत्री रीना देवी को लगाया गया। वहीं दूसरा टीका एल ए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहिरौली बाजार तेज प्रताप राव को लगाया गया। शुभारंभ के दिन 100 लोगों का टीकाकरण का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग ने पोर्टल पर पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मियों में से रखा था। जहां लक्ष्य के सापेक्ष दोपहर 5 बजे तक केवल 45 लोगों को टीकाकरण किया गया था। जिसमें 33 महिला व 8 पुरुष फ्रंटलाइन वारियर्स को लगा टीका। टीकाकरण कक्ष के गेट को गुब्बारों से सजाने के साथ ही जागरूकता अभियान के पोस्टर भी लगाए गए थे। रीना देवी ने टीका लगवाने के बाद कहा कि कोरोना काल में खांसी बुखार आदि सर्वे के लिए घर घर जाना पड़ता था । टीकाकरण से कोरोना को भगाने में मदद मिलेगी।टीका लगवाने वाले दूसरे लाभार्थी तेज प्रताप राव लैब टेक्नीशियन पीएचसी अहिरौली बाजार ने कहा कि कोविड-19 जांच के लिए सैंपल लेने का कार्य मुझे करना पड़ता है।अब टीका लगवाने के बाद अच्छा महसूस कर रहा हूं,उन्होंने कहा कि टीके से कोई परेशानी नहीं हुई।एडी स्वास्थ विभाग गोरखपुर डाक्टर रक्षा रानी,सीएमओ डॉ नरेंद्र गुप्ता व डिप्टी सीएमओ हाटा डॉ विनय पांडे ने हाटा सीएचसी पहुंचकर टीकाकरण का जायजा लिया और स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। पहले टीके के 28 दिन बाद दूसरा खुराक लेने की सलाह दी गई। वहीं लोगों की जांच व वैक्सीन की सुरक्षा में कोतवाली पुलिस टीम मुस्तैद रही।
इस दौरान प्रभारी चिकित्साअधिकारी डाक्टर एलबी यादव, खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार गुप्ता,डॉ अमित कुमार,डॉ अजय कुमार सिंह,आशुतोष मिश्र,बीपीएम राहुल श्रीवास्तव,कार्तिक पांडे,सत्यप्रकाश रावत,विश्वम्बर प्रसाद,कविता गुप्ता,जिया वर्मा,प्रिया सिंह,किरन कुशवाहा,कांतिबाला,अर्चना डब्लूएचओ आशीष गुप्ता,सुरक्षाकर्मी रामअशीष,कुंदन आदि मौजूद रहे।

आपके लिए और..- आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज बेंदूपार में मतदाता जागरूकता अभियान…

पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित
पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित नहर का पुल…

16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत
16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत

कुशीनगर। जनपद के ग्राम सभा शिवपुर बुजुर्ग में संचालित मदरसा वकील वारसी पब्लिक स्कूल…

आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!
आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!

कुशीनगर। जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking