News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: सावित्री सेवा संस्थान ने किया गांवों को सैनेटाइज

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 17, 2021  |  1:29 PM

937 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: सावित्री सेवा संस्थान ने किया गांवों को सैनेटाइज

हाटा/कुशीनगर | वैश्विक महामारी के रूप में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की वजह से जहाँ सरकार व प्रशासन के द्वारा टीकाकरण, जांच के साथ ही लॉक डाउन कर कोरोना की चेन को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है वही ग्राम पंचायतों व नगर पंचायतों के साथ ही सामाजिक संगठनों द्वारा भी कस्बो व गांवो की नालियों, सड़को व मकानों में छिड़काव कर सैनेटाइज करने और लोगो को कोरोना वायरस से बचाव के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। पिछले चार वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के लिए निश्शुल्क पौध वितरण व पौधरोपण का कार्य करने वाली संस्था सावित्री सेवा संस्थान के कर्मियों द्वारा पिछले वर्ष शुरू हुए कोरोना वायरस के संक्रमण के समय से ही क्षेत्र के गांवो व कस्बो में सैनेटाइज करना, मास्क वितरण किया जा रहा है।
सोमवार को संस्था के प्रबंधक रविश सिंह ने अपने सहकर्मियों के साथ विकास खण्ड सुकरौली के कोहरौली, वृन्दावन, देवतहा,परसिया,बढ़या,डकही,बेलही सहित आदि गांवो को सैनेटाइज करवाने के साथ कोरोना वायरस से बचाव हेतु मास्क पहनने, दो गज की दूरी बनाए रखने व बुखार, सर्दी,खांसी आदि लक्षण होने पर तुरन्त नजदीकी अस्पताल पहुच जांच कराकर इलाज के लिए प्रेरित व जागरूक किया। इस दौरान प्रमोद सिंह, दुर्गेश यादव, जगदम्बा तिवारी, छोटेलाल शास्त्री, अरुण तिवारी, संतोष प्रसाद सहित अन्य मौजूद रहे।

आपके लिए और..- चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार
अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…

खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…

चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य
चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य

कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking