News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: अवैध रूप से संचालित 4 पैथोलॉजी और एक हॉस्पिटल को एसडीएम ने किया सील

Farendra Pandey

Reported By:

Feb 27, 2021  |  5:04 PM

1,528 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: अवैध रूप से संचालित 4 पैथोलॉजी और एक हॉस्पिटल को एसडीएम ने किया सील

कप्तानगंज/कुशीनगर। नगर में अवैध रूप से संचालित चार पैथोलोजी व एक हास्पिटल को उप जिलाधिकारी देश दीपक सिंह और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर कागजात न दिखा पाने पर अनियमितता पाये जाने पर सील कर दिया। प्रशासन के इस कार्यवाही से नगर मेंअवैध कारोबारियों में हडकम्प मच गया।

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

शनिवार को एसडीएम देश दीपक सिंह व प्रभारी चिकित्साधिकारी डा० एस के गुप्ता की संयुक्त टीम ने कप्तानगंज नगर के किसान चौक स्थित शिव मंदिर के सामने चल रहे अवैध रूप से एक पैथोलोजी को सील कर दिया यहां पैथोलोजी संचालक द्वारा कागजात मांगने पर उसके पास मौके पर कोई कागजात नहीं मिला जिसको दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से सील किया गया।टीम मिशन हास्पिटल के पास पहुंची। जहाँ संचालित सूर्य पैथोलॉजी भारत पैथोलॉजी व एक अन्य पैथोलॉजी को सही कागजात न मिलने पर सील कर दिया। यहां पैथोलॉजी संचालक अधिकारियों की टीम को आता देख दुकान छोड मौके से फरार हो गए। वहीं पूरी टीम रेलवे ढाला के निकट मां करमदानी हॉस्पिटल पर पहुंची और यहां हॉस्पिटल में अवैध रूप से रखे दवा और मानक विहीन हास्पिटल को देखते हुए तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।इस बाबत एसडीएम देश दीपक सिंह ने कहा कि अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी अल्ट्रासाउंड सेंटर और अस्पतालों की खैर नहीं यह अभियान अनवरत चलता रहेगा मानक विहीन पाए जाने पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जाएगी।इस दौरान फर्मसिस्ट शैलेश पाण्डेय सहित सा०स्वा० केन्द्र के कर्मचारी गण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking