News Addaa WhatsApp Group

कसया: शरीर स्वस्थ तो आँखे भी स्वस्थ, नियमित करें योगाभ्यास -डॉ. पवन उपाध्याय

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 24, 2022  |  8:00 AM

421 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: शरीर स्वस्थ तो आँखे भी स्वस्थ, नियमित करें योगाभ्यास -डॉ. पवन उपाध्याय
  • आँखो को स्वस्थ रखने के लिये धूम्रपान से बचे -डॉ. जाफर मिर्जा 
  • नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 42 मरीजो की आंखों का का जाँच कर  निःशुल्क  चश्मा व दवा वितरण किया गयाl 

कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र कसया के जौरा बाजार स्थित राज आई एवं हेल्थ हॉस्पिटल में गुरुवार को नेत्र रोग सम्बंधित मरीजों का  निःशुल्क जांच हुई।इस दौरान 42 मरीजो की आंखों का जांच कर निःशुल्क चश्मा व दवा वितरण किया गया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : पॉक्सो व दुष्कर्म केस का फरार अंतर प्रांतीय...

वरिष्ठ नेत्र रोग चिकित्सक,सहायक पवन उपाध्याय ने बताया कि बिना चिकित्सक की सलाह के आंखों में किसी भी प्रकार की आई ड्रॉप डालना अथवा कोई दवा खाना आपकी स्वस्थ आंखों में मोतियाबिंद पैदा कर सकता है या पूर्ण रूप से रोशनी छीन सकता है। चिकित्सकों की सलाह लेकर ही आंखों की दवा अथवा आई ड्रॉप का इस्तेमाल करें। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक भोजन भी बहुत जरूरी है।आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। बिना आंखों के सारी दुनिया वीरान है। आँखो को स्वस्थ रखने के लिये  नियमित योगाभ्यास कर शरीर को स्वस्थ रखें। इसके साथ ही साथ आंखों की एक्सरसाइज भी करें। ऐसा करने पर आंखों की मांसपेशियां मजबूत होकर आंखें पूरी तरह से स्वस्थ रहती हैंl

राज आई एवं हेल्थ हॉस्पिटल जौरा बाजार के नेत्र सहायक जाफर मिर्जा के अनुसार आंखों को स्वस्थ रखने के लिए धूम्रपान करने से बचें। धूप, धूल और धुएं से बचाव के लिए चश्मे पहनें। जिन व्यक्तियों की आंखों में चश्मे का नंबर है, वे चश्मा पहनकर ही कार्य करें।  40 साल से ऊपर के व्यक्ति रुटीन में अपना चैकअप अवश्य कराएं। बाहर से आने पर आंखों को ठंडे पानी से धोएं। इससे आंखें एलर्जी अथवा इंफेक्शन से बची रहती हैं।इस दौरान जेई अरुण वर्मा, गिरजेश सिंह,छत्तर शर्मा,कपिलदेव तिवारी,अनिल शर्मा,हरेंद्र प्रसाद,मुख्तार प्रसाद,रमेश गुप्ता,गायत्री देवी,शिला देवी,रामप्रकाश,शकुंतला देवी,अजय कुमार,शुशीला आदि मरीजो का निःशुल्क जांच व चश्मा वितरण किया गया।

संबंधित खबरें
चुनावी राज्यों के नतीजे से भाजपा कार्यकर्ताओ मे जश्न
चुनावी राज्यों के नतीजे से भाजपा कार्यकर्ताओ मे जश्न

जगह जगह मिठाई खिलाकर एक दूसरे को दी बधाई सुकरौली/कुशीनगर। देश के चुनावी राज्यों…

जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु धारा 163 लागू
जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु धारा 163 लागू

धारा 163 तत्काल प्रभाव से 27 जून तक रहेगा लागू कुशीनगर । आगामी त्योहारों,…

तमकुहीराज : पॉक्सो व दुष्कर्म केस का फरार अंतर प्रांतीय आरोपी को दबोचा
तमकुहीराज : पॉक्सो व दुष्कर्म केस का फरार अंतर प्रांतीय आरोपी को दबोचा

कुशीनगर। अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए थाना तमकुहीराज पुलिस ने एक बार…

मिशन शक्ति को लेकर पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूक
मिशन शक्ति को लेकर पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूक

कुशीनगर :- क्षेत्र के पकड़ी ग्राम सभा में अहिरौली बाजार की पुलिस द्वारा मिशन…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking