News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आगमन कल

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 12, 2021  |  3:49 PM

1,616 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आगमन कल

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार 13 मार्च को खड्डा क्षेत्र के रामपुर गोनहां गांव में शनि सिंगणा मंदिर सहित कई सड़कों व पुलों का शिलान्यास कार्यक्रम करेंगे। इसके लिए हेलीपैड सहित अन्य तैयारियों में विधायक जटाशंकर त्रिपाठी सहित प्रशासन जुटा हुआ है।
विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि रामपुर गोनहां गांव के मदरहा टोला के समीप छोटी गंडक नदी पर बन रहे पुल का शिलान्यास करने आ रहे उपमुख्यमंत्री श्री मोर्य गोनहा गांव में ही शनि सिंगणा मंदिर की आधारशिला भी रखेंगे। इसके साथ ही कई सड़कों का शिलान्यास भी होना है। शुक्रवार को जिलाधिकारी कुशीनगर एस राजलिंगम कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर हेलीपैड सहित अन्य तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उक्त कार्यक्रम की पुष्टि उप मुख्यमंत्री के निजी सचिव प्रवीण कुमार वर्मा ने पत्र प्रेषित कर किया है। इस दौरान विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, एसडीएम अरविंद कुमार, विधायक प्रतिनिधि अंजनी शुक्ला, शत्रुजीत शाही, मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश तिवारी, प्रिंस मद्धेशिया, नवनीत तिवारी, आनंद सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking