News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कमिश्नर औऱ डीआईजी हुये समाधान दिवस कसया में उपस्थित, सुने फरियादियों की फरियाद!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 23, 2021  |  4:12 PM

1,154 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कमिश्नर औऱ डीआईजी हुये समाधान दिवस कसया में उपस्थित, सुने फरियादियों की फरियाद!

कसया/कुशीनगर | मण्डलायुक्त जयन्त नार्लिकर ने जनपद कुशीनगर के कसया थाने पर आयोजित समाधान दिवस का निरीक्षण करते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम जन के समस्याओ का त्वरित गति से निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। इस में किसी प्रकार की लापरवाही न हो, उन्होने थाना दिवस में 6 लोगों की शिकायत मौके पर सुन कर सम्बन्धित अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
इस के उपरान्त उन्होेने तहसील सभागार में एयरपोर्ट के निर्माण कार्यो एवं कोविड टीकाकरण की बैठक करते हुये निर्देश दिया गया की कुशीनगर अन्तराष्ट्रीय एयरपोर्ट के सभी कार्यो को तेजी से पूर्ण कर लिया जाये। जिससे की आगामी माह विमानों का परिचालन भी प्रारम्भ हो जाये। उन्होने एयरपोर्ट के कार्यो के बारे मे ंजानकारी लेते हुये कहा कि एयरपोर्ट अथारर्टी द्वारा जो भी काम किये जाने है उसको शीघ्रता से पूर्ण कराये उन्होेने एयरपोर्ट पर सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगाने के निर्देश दिये उन्होने एयर पोर्ट के लिए निमार्णधीन सड़क की प्रगति के बारे मे जानकारी लेते हुये कार्याे को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके उपरान्त कोविड टीकाकरण की बैठक लेते हुये मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुशीनगर को निर्देश दिया गया कि शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण सुनिश्चित किया जाये। टीका लगने वाले व्यक्तियों को पूर्व से ही सूचित कर टीकाकरण के दिन उनकी उपस्थिति सुनिश्चित किया जाये उन्होने लोगो को टीकाकरण के लिए जागरूक करने हेतु प्रचार प्रसार बल देते हुये लोगो को सूचित करने के इन्टीग्रेटेट कन्ट्रोल रूम की भी मदद लेने का निर्देश दिया। इस उपरान्त उन्होने कुशीनगर अन्र्तराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यो की प्रगति को देखा और आवश्यक निर्देश दिये।
इस अवसर पर आई0जी0 राजेश डी0 मोदक, जिलाधिकारी कुशीनगर एस0 राजलिंगम, डी0आई0जी0/एसं0पी0 कुशीनगर विनोद कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी कुशीनगर सहित मण्डलीय एवं जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहें

आपके लिए और..- मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटहेरवा पुलिस…

तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज
तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ…

स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े
स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों के विवाद के दौरान हुए खूनी संघर्ष…

मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152 वाहनों पर कार्रवाई, 11.51 लाख का जुर्माना
मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152 वाहनों पर कार्रवाई, 11.51 लाख का जुर्माना

कुशीनगर। सड़क पर बाइक और अन्य वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking